फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: घरेलू हिंसा झेलने से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, जानें बिग बॉस में आने वाली इस अभिनेत्री के विवाद

Sat, 01 Oct 2022 06:22 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 01 Oct 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 actress tina dutta enter in salman khan know about her interesting facts career and controversy
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी 'बिग बॉस' का सीजन 16 आज रात से टेलीकास्ट हो रहा है। इस सीजन के तमाम कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं, जिससे खुलासा हुआ है कि इस बार सलमान खान के शो में टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री टीना दत्ता भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगी। टीना टीवी का पॉपुलर चेहरा हैं। उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी दमदार फैन फॉलोइंग है। आइए आपको अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें बताते हैं।

Bigg Boss 16 actress tina dutta enter in salman khan know about her interesting facts career and controversy
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

5 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम
27 नवंबर 1991 को कोलकाता में जन्मी टीना दत्ता बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत महज पांच साल की उम्र में बंगाली टीवी सीरियल्स से की थी। वह बतौर चाइल्ट एक्ट्रेस कई बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आई हैं। वह 'पिता मातार संतान', 'दस नंबर बारी', 'सागरकन्या' जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
 

Bigg Boss 16 actress tina dutta enter in salman khan know about her interesting facts career and controversy
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

इस सीरियल से मिली पहचान
बंगाली सिनेमा में काम करने के बाद ही टीना दत्ता ने हिंदी टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। वह कलर्स टीवी के सीरियल 'कोई आने को है' में नजर आई थीं। हालांकि, अभिनेत्री को पहचान सीरियल 'उतरन' से मिली थी। इस सीरियल में अभिनेत्री के किरदार का नाम 'इच्छा' था। 'उतरन' के अलावा टीना ने 'डायन', 'बेइंतहां', 'ससुराल सिमर का', 'कॉमेडी क्लासेस', 'कॉमेडी नाइट्स' और 'झलक दिखला जा' जैसे शोज का हिस्सा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 actress tina dutta enter in salman khan know about her interesting facts career and controversy
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

फोटोशूट पर विवाद
टीना दत्ता टीवी की संस्कारी बहू हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री का एक फोटोशूट पर जमकर बवाल हुआ था। इस फोटोशूट में वह मॉडल अंकित भाटिया के साथ दिखी थीं। साल 2017 में हुए इस फोटोशूट में अंकित भाटिया न्यूड थे। इसी वजह से टीना को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 actress tina dutta enter in salman khan know about her interesting facts career and controversy
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

झेल चुकी हैं घरेलू हिंसा
टीना दत्ता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह घरेलू हिंसा झेल चुकी हैं। अभिनेत्री ने बताया था कि वह पांच साल तक ऐसे रिलेशनशिप में रहीं जहां उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा। वह पांच सालों तक अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते में थीं। इस दौरान ब्वॉयफ्रेंड ने टीना के साथ कई बार घरेलू हिंसा की। टीना ने कहा था, 'मैं उसके साथ रहना चाहती थी क्योंकि मैं उससे प्यार करती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed