Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Taha Shah Badussha becomes brand ambassador Of WHT Now Said Cyber harassment and drug abuse are serious Issues
{"_id":"669f34204550d648620be68b","slug":"taha-shah-badussha-becomes-brand-ambassador-of-wht-now-said-cyber-harassment-and-drug-abuse-are-serious-issues-2024-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taha Shah: 'व्हाट नाउ' के ब्रांड एंबेसडर बने ताहा, बोले- उत्पीड़न और नशीली दवाओं का दुरुपयोग गंभीर मुद्दे हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Taha Shah: 'व्हाट नाउ' के ब्रांड एंबेसडर बने ताहा, बोले- उत्पीड़न और नशीली दवाओं का दुरुपयोग गंभीर मुद्दे हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:10 AM IST
सार
ताहा शाह 'व्हाट नाउ' के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। भारत का सबसे बड़ा युवा आंदोलन जिसका उद्देश्य साइबर उत्पीड़न और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के मुद्दों को संबोधित करना है।
विज्ञापन
1 of 5
ताहा शाह बदुशा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता ताहा शाह को संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार से खूब लोकप्रियता मिली है। इस सीरीज के बाद अभिनेता किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे हैं। अब ताहा शाह 'व्हाट नाउ' के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। भारत का सबसे बड़ा युवा आंदोलन जिसका उद्देश्य साइबर उत्पीड़न और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के मुद्दों को संबोधित करना है। इस पहल को हाल ही में मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी कि एनसीबी के सहयोग से लॉन्च किया गया है।
2 of 5
ताहा शाह बदुशा
- फोटो : इंस्टाग्राम @taahashah
ताहा शाह ने इस पहल को अपनी तरह की पहली पहल बताते हुए कहा कि साइबर उत्पीड़न और नशीली दवाओं का दुरुपयोग बेहद ही गंभीर मुद्दे हैं। इनका युवा जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा, 'व्हाट नाउ के माध्यम से हमारा लक्ष्य अपने युवाओं को इन चुनौतियों का सामना करने और अधिक मजबूत होकर उभरने के लिए शिक्षित, सशक्त और समर्थन प्रदान करना है।'
आज के समय में साइबर बुलिंग कितना बड़ा मुद्दा बन गया है, अभिनेता ने इस पर जोर देते हुए कहा, 'क्योंकि यह सोशल मीडिया की दुनिया है। इसलिए हम साइबर अपराध को रोकने की कोशिश करेंगे, जिसके कारण कई युवा अपनी जान ले सकते हैं। न केवल हम, बल्कि महाराष्ट्र के नारकोटिक्स सेल और साइबर सेल के प्रतिनिधि युवाओं का समर्थन करने के लिए हमारे साथ यहां मौजूद हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताहा शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता ने आगे कहा, 'हम महाराष्ट्र से शुरुआत कर रहे हैं। मगर बहुत जल्द युवाओं द्वारा युवाओं के लिए यह पहल पूरे देश में फैल जाएगी और एक अखिल भारतीय आंदोलन बन जाएगी।' ताहा शाह ने साइबर बुलिंग से संबंधित समस्याओं का सामना करने वाले किसी भी व्यक्ति से 'व्हाट नाउ' तक पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
5 of 5
ताहा शाह बदुशा
- फोटो : सोशल मीडिया
ताहा शाह ने कहा, 'मैं तो युवाओं को यही कहूंगा कि समस्याएं छुपाकर बैठने से कुछ नहीं होता है। कृपया आगे आएं। हम मिलकर आपकी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार में देखा गया था। इसमें ताजदार का किरदार निभाकर ताहा को खूब प्रसिद्ध हासिल हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।