{"_id":"673c9aba80f9eeef0e098ffd","slug":"taha-shah-badussha-celebrates-his-birthday-with-media-said-famous-shayari-from-heeramandi-2024-11-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taha Shah Badussha: जन्मदिन पर दिखा ताहा शाह बदुशा का शायराना अंदाज, बोले- एक बार देख लीजिए...दीवाना बना दीजिए","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Taha Shah Badussha: जन्मदिन पर दिखा ताहा शाह बदुशा का शायराना अंदाज, बोले- एक बार देख लीजिए...दीवाना बना दीजिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 19 Nov 2024 07:36 PM IST
सार
ताजा शाह बदुशा के लिए साल 2024 बेहद खास रहा है। हीरामंडी में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। 19 नवंबर को अभिनेता ने मीडियाकर्मियों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
1 of 5
ताहा शाह बदुशा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताहा शाह बदुशा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी अदाकारी से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। 19 नवंबर को उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ खास अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। सफेद शर्ट ब्लू जींस और सफेद जूतों में ताहा बेहद हैंडसम लग रहे थे।
2 of 5
ताहा शाह बदुशा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडियाकर्मियों को लगाया गले
अपने जन्मदिन पर ताहा जैसे ही घर से बाहर निकले तो पहले से मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं। ताहा भी खुले दिल से सभी को गले लगाते हुए धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया के लोगों के साथ अपने बर्थडे को खास बनाते हुए केक काटा और एक-एक करके सभी को खिलाया।
3 of 5
ताहा शाह बदुशा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संघर्ष के दिनों को किया याद
उन्होंने कहा कि पिछले साल से ज्यादा अच्छा आने वाला साल होगा। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि साल 2011 में मैं यशराज स्टूडियो के बाहर बैठा रहता था और उस समय जो भी निर्देशक आते थे तो मैं उनकी गाड़ी में अपनी सीवी डाल देता था। उन्होंने आगे मीडिया कर्मियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं जो कुछ भी हूं आपकी वजह से हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताहा शाह बदुशा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ताहा ने दिखाया शायराना अंदाज
जन्मदिन वाले दिन ताहा का शायराना अंदाज भी देखने को मिला। जब वहां मौजूद लोगों ने उनसे हीरामंडी वाली शायरी बोलने को कहा तो वह इनकार नहीं कर सके। उन्होंने ताजदार बलोच वाले अंदाज में कहा, एक बार देख लीजिए...दीवाना बना दीजिए...जलने को है तैयार हम परवाना बना दीजिए।"
विज्ञापन
5 of 5
ताहा शाह बदुशा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हीरामंडी से मिली शोहरत
ताहा शाह ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म लव का द एंड से की थी। यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह गिप्पी नाम की फिल्म में दिखे थे, लेकिन उन्हें खास पहचान इस साल आई वेब सीरीज हीरामंडी से मिली। इस शो में उन्होंने ताजदार बलोच नाम के शख्स का किरदार निभाया था। दर्शकों को उनका अभिनय काफी ज्यादा पसंद आया था।
Nayanthara-Dhanush: अब धनुष के पिता ने चलाए बयानों के तीर; नयनतारा के लिए कहा- पीठ पीछे बोलने वालों के लिए… संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।