Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Tamil and Malayalam film actress Arundhati Nair is on ventilator after she met with an accident in Kerala
{"_id":"65f9611c29edca549d0c8f45","slug":"tamil-and-malayalam-film-actress-arundhati-nair-is-on-ventilator-after-she-met-with-an-accident-in-kerala-2024-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arundhati Nair: जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं साउथ एक्ट्रेस अरुंधति नायर, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Arundhati Nair: जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं साउथ एक्ट्रेस अरुंधति नायर, सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 19 Mar 2024 03:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
अरुंधति नायर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिल और मलयालम फिल्म अभिनेत्री अरुंधति नायर केरल में दुर्घटना का शिकार होने के बाद वेंटिलेटर पर हैं। कई रिपोर्टों में उनके दुर्घटना के बारे में दावा करने के बाद उनकी बहन अराथी ने इस खबर की पुष्टि की। अराथी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुर्घटना के बारे में एक बयान जारी किया और प्रशंसकों से उनके लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना कोवलम बाईपास पर हुई और अरुंधति को सिर में चोट आई है। वह अपने भाई के साथ थीं। अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री की हालत बहुत नाजुक है और वह जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं।
अभिनेत्री की बहन ने की पुष्टि
अभिनेत्री की बहन खबरों की पुष्टि करते हुए लिखा, 'हमें तमिलनाडु के अखबारों और टेलीविजन चैनलों में छपी खबरों की सच्चाई बताने की जरूरत महसूस हुई। यह सच है कि मेरी बहन अरुंधति नायर का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था।'' अभिनेत्री की बहन ने आगे कहा, "वह गंभीर रूप से घायल हैं और तिरुवनंतपुरम के अनंतपुरी अस्पताल में वेंटिलेटर पर अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रही हैं।" अराथी ने इस पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा , "हमें उनके स्वस्थ होने के लिए आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन की जरूरत है।'
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
अराथी की इस पोस्ट में सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, भगवान उन्हें जल्दी स्वस्थ कर दें। दूसरे यूजर ने लिखा, यह देखकर बहुत दुख हुआ। भगवान उन्हें जल्द ठीक होने की शक्ति दें। एक और यूजर ने लिखा, फैंस और लोगों से निवेदन है कि उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें और हर मंदिर में उनके नाम पर पूजा करें और दिया जलाएं। इससे वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी।"
सड़क हादसे में हुई थीं घायल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये सड़क हादसा कोवलम बाईपास पर हुआ, जिसमें अरुंधति के सिर पर चोट लगी। जब यह दुर्घटना हुई, तब वो अपने भाई के साथ ट्रैवल कर रही थीं। वे एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देकर घर लौट रहे थे। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री की सेहत में कोई भी सुधार नहीं हुआ है और हालत नाजुक बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।