{"_id":"5cdbbe64bdec22077a427e67","slug":"after-chhavi-mittal-ishqbaaaz-actress-navina-bole-blessed-with-baby-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इश्कबाज' की ये एक्ट्रेस 2 साल बाद बनी मां, तस्वीर शेयर कर लिखा-'हमारी खुशियों का खजाना' ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'इश्कबाज' की ये एक्ट्रेस 2 साल बाद बनी मां, तस्वीर शेयर कर लिखा-'हमारी खुशियों का खजाना'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 15 May 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Navina Bole with husband
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) 'मदर्स डे' के अगले ही दिन दूसरी बार मां बनी हैं। वहीं माही विज के भी प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही हैं। इस बीच एक और टेलीविजन एक्ट्रेस के मां बनने की खबर है। इस टीवी एक्ट्रेस का नाम नवीना बोले (Navina Bole) है। नवीना ने यह खुशखबरी खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की।
2 of 5
Navina Bole
- फोटो : instagram
नवीना बोले मशहूर सीरियल 'इश्कबाज' (Ishqbaaaz) में टिया का किरदार निभाया था। नवीना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट शेयर कर अपने मां बनने की खबर फैंस को दी। इस तस्वीर में एक बलून था जिस पर बेबी गर्ल लिखा हुआ था। साथ ही नवीना ने कैप्शन दिया था - 'हमारी खुशियों का खजाना।'
3 of 5
Navina Bole with husband
- फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवीना और उनकी बेबी गर्ल दोनों ठीक है। नवीना ने अपनी बच्ची का नाम किमायरा रखा है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए नवीना ने कहा- 'मैं और करण हमेशा से ही लड़की चाहते थे क्योंकि हम लोगों के परिवार में लड़के ज्यादा हैं। मेरे और करण दोनों के भाई हैं इसलिए लड़कियां ज्यादा नहीं है। अपने बेटी को गोद में लेने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Navina Bole
- फोटो : social media
कुछ दिन पहले ही नवीना के पति करण ने उनके लिए बेबी शावर की सरप्राइज पार्टी रखी थी। इस खास मौके पर नवीना और करण के कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। बेबी शावर पार्टी की तस्वीरों को नवीना बोले ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस मौके पर नवीना ने पिंक ड्रेस पहनी थी।
विज्ञापन
5 of 5
Navina Bole
- फोटो : social media
नवीना बोले और करण की शादी 4 मार्च, 2017 को हुई थी। नवीना 'इश्कबाज' के अलावा कई सारे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इन सीरियल्स में 'सपना बाबुल का बिदाई', 'लव यू जिंदगी', 'यहां मैं घर घर खेली', 'सजन रे झूठ मत बोलो', 'न बोलो तुम ना मैंने कुछ कहा' शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।