{"_id":"5cd0e758bdec22075541779b","slug":"after-getting-the-work-in-bollywood-these-tv-stars-got-a-breakup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में काम मिलते ही इन स्टार्स का ब्रेकअप, एक तो इंडस्ट्री में टॉप पर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बॉलीवुड में काम मिलते ही इन स्टार्स का ब्रेकअप, एक तो इंडस्ट्री में टॉप पर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 07 May 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bipasha, Sushant, Mouni
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन में ऐसे कई सितारे हैं जो आज बॉलीवुड में अपना नाम चमका रहे हैं। टीवी पर सफलता मिलने बाद इन्होंने बॉलीवुड की तरफ अपना रुख किया और सफलता पाई। लेकिन इनमें से कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने बॉलीवुड की राह पकड़ते ही अपने पुराने साथी को पीछे छोड़ दिया। इसके पीछे वजह जो भी रही हो लेकिन लोग इस पर अपनी अलग-अलग राय रखते हैं। आइए जानते हैं टीवी की ऐसी 4 जोड़ियों के बारे में जो बॉलीवुड में जाते ही टूट गईं...
2 of 5
Ankita Lokhande Sushant
- फोटो : twitter
जी टीवी के 'पवित्र रिश्ता' से घर घर अपनी पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा। दोनों की मुलाकात इसी शो पर हुई थी। उनके बीच सब कुछ अच्छा चल रहा था तभी अचानक सुशांत को बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म 'काई पो चे' मिल गई। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी। 6 साल की लिव इन रिलेशनशिप के बाद दोनों ने एक दूसरे को छोड़ने का फैसला किया। अब सुशांत की कृति सेनन को डेट करने की खबरें हैं।
3 of 5
mouni roy, mohit raina
'देवो के देव महादेव' सीरियल से पॉपुलर हुए मोहित रैना और मौनी रॉय एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। मौनी ने अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म के जरिये उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा। इसके बाद वो जॉन अब्राहम के साथ 'रॉ' में दिखाई दीं। बॉलीवुड में कदम रखते ही दोनों का रिश्ता ठगमगाने लगा और बाद में दोनों अलग हो गए। एक इंटरव्यू में मौनी कहा था कि मोहित और वे अब दोस्त भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karan and jennifer
साल 2016 में बिपाशा बासु से शादी करने से पहले करण सिंह ग्रोवर दो शादियां कर चुके थे। 'दिल मिल गए' जैसे सीरियल में काम कर चुके करण और बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा की शादी से कई लोग हैरान हुए थे। बिपाशा से पहले करण, जेनिफर विंगेट के साथ मेरिड थे। बताया गया कि दोनों इतना व्यस्त रहते हैं कि एक दूसरे को टाइम नहीं दे पाते। इसी के चलते करण-जेनिफर ने तलाक ले लिया।
विज्ञापन
5 of 5
Parth Samthaan & Disha Patani
- फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी स्टार्स पार्थ समथान रिलेशनशिप में थे। उन दिनों दिशा को कोई खास पहचान नहीं मिली थी हालांकि तब पार्थ की पॉपुलैरिटी टीवी इंडस्ट्री में काफी ज्यादा थी। 2016 में पार्थ ने विकास पर मोलेस्टेशन के आरोप लगाए थे जबकि दोनों गे रिलेशनशिप में थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्थ बायसेक्शुअल हैं और उनका दिशा के साथ उस दौरान विकास से भी अफेयर चल रहा था। तब तक दिशा साउथ सिनेमा में एंट्री ले चुकी थीं। दिशा को पार्थ की ये बात बुरी लगी और उन्होंने ब्रेकअप कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।