फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड नहीं इस एक्टर के साथ हिना खान ने रचाई शादी, दुल्हन की लाल साड़ी में ढा रही थीं कयामत

Mon, 04 Mar 2019 12:30 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 04 Mar 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
After marriage Hina Khan shared red saree picture on social media
Hina Khan - फोटो : instagram

टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) की शादी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को खुद हिना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें हिना खान गजब की खूबसूरत लग रही हैं। तो चलिए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं कि शादी के बाद हिना खान कितनी बदल गई हैं। हिना खान 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Ki 2)  सीरियल में कोमोलिका (Komolika) का किरदार निभा रही हैं।

After marriage Hina Khan shared red saree picture on social media
Hina Khan - फोटो : instagram

सीरियल में हिना की अनुराग बासु (Anurag Basu) से शादी हो चुकी है। शादी के बाद हिना खान की नई नवेली दुल्हन के रूप में तस्वीरें सोशल मीडिया पर तलहका मचा रही हैं। इन तस्वीरों में हिना लाल रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को हिना खान (Hina Khan) ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा - 'क्योंकि कोमो एक तीखी लाल मिर्ची है।' इन तस्वीरों में हिना खान ने लाल रंग की साड़ी को स्टाइलिश तरह से पहना है। वहीं कमरपेटी, नथ, लाल रंग की बिंदी और खुलेबाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Reddd❤️ Coz Komo is a Teekhi Laal Mirchi 🔥PostWeddingKomoSwag❤️ @tripzarora

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

After marriage Hina Khan shared red saree picture on social media
Hina Khan - फोटो : instagram

हिना के इस लुक को उनके फैंस भी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स हिना के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि हिना खान जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ 'नच बलिए' में बतौर कंटेस्टेंट आ सकती हैं। हिना और रॉकी लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि 'बिग बॉस सीजन 10' के दौरान रॉकी ने अपने प्यार का खुलेआम इजहार भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After marriage Hina Khan shared red saree picture on social media
Deepak Thakur Somi Khan - फोटो : instagram

बाकी जोड़ियों की बात करें तो श्रीसंत-भुवनेश्वरी, मोहित मलिक-अदिति, सोमी खान-दीपक ठाकुर, सुमेध मुदगालकर-मल्लिका सिंह, दृष्टि धामी-नीरज खेमका, सना खान-मेल्विन लुई, रोहन मेहरा-कांची सिंह, अनीता हसनंदानी- रोहित रेड्डी, वरुण सूद-दिव्या अग्रवाल,रूबिना-अनुभव शुक्ला, सिद्धार्थ निगम-अवनीत के नाम की चर्चा है। इन स्टार्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
After marriage Hina Khan shared red saree picture on social media
Mira Shahid - फोटो : Instagram

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, शो के मेकर्स ने शाहिद-मीरा, अरबाज़-मलाइका से इस बारे में बात कर ली है। खबर है कि शाहिद और मीरा इस सीजन को जज कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो मीरा पहली बार किसी शो जज करती नजर आएंगी। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार शो में कौन सी जोड़ियां अपने बलिए के साथ नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed