फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKK13: प्रियंका चाहर चौधरी के बाद इस सितारे ने रोहित शेट्टी के शो को मारी लात, ऑफर की गई थी मोटी रकम

Sat, 15 Apr 2023 09:34 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 15 Apr 2023 09:34 AM IST
सार

प्रियंका चाहर चौधरी के बाद एक बॉलीवुड एक्टर ने शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' को करने से मना कर दिया है। इसके लिए सितारे को मोटी रकम ऑफर की गई थी।
 

विज्ञापन
After Priyanka Chahar Choudhary Adhyayan Suman Refuses rohit shetty show Khatron Ke Khiladi 13
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे पर रोहित शेट्टी के जरिए होस्ट किया जाने वाला स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' जल्द ही 13वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। इस शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी का नतीजा है कि इससे जुड़ा कोई भी अपडेट सुर्खियों का हिस्सा बन रहा है। बीते लंबे समय से 'खतरों के खिलाड़ी 13' के साथ 'बिग बॉस 16' की धाकड़ कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी का नाम जुड़ रहा था लेकिन बीते दिन रिपोर्ट आई कि उन्होंने शो को करने से मना कर दिया है। वहीं, अब एक और सितारे की इस शो को लात मारने की जानकारी सामने आई है। 

After Priyanka Chahar Choudhary Adhyayan Suman Refuses rohit shetty show Khatron Ke Khiladi 13
अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चाहर चौधरी के बाद शेखर सुमन के बेटे और एक्टर अध्ययन सुमन ने एडवेंचर बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' को करने से मना कर दिया है। वहीं, उन्होंने इसे ना करने के पीछे का बड़ा कारण भी बताया है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए शेखर सुमन ने कहा, 'यह एक बड़ा ऑफर था। मुझे इसे करने के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा फीस मिल रही थी। मैं रोहित सर के साथ काम करना मिस करूंगा।'

After Priyanka Chahar Choudhary Adhyayan Suman Refuses rohit shetty show Khatron Ke Khiladi 13
अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

अध्ययन सुमन ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं अगले साल इसका हिस्सा बन पाऊंगा।' रिपोर्ट की मानें तो, अध्ययन सुमन के 'खतरों के खिलाड़ी 13' को मना करने के पीछे की वजह उन्हें एक ओटीटी प्लेटफॉर्म से मिला बड़ा ऑफर है। जानकारी यह भी है कि अध्ययन के लिए इस शो को मना करना काफी मुश्किल रहा।  

Palak Tiwari: सलमान खान के नियम वाले बयान से पलटीं पलक तिवारी, बोलीं- मेरी बात का निकाला गया गलत मतलब

विज्ञापन
विज्ञापन
After Priyanka Chahar Choudhary Adhyayan Suman Refuses rohit shetty show Khatron Ke Khiladi 13
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

अध्ययन सुमन से पहले प्रियंका चाहर चौधरी ने इस शो को करने से इनकार कर दिया था। पहले रिपोर्ट्स थीं कि एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित थीं लेकिन बाद में उन्होंने इसे ना करने का फैसला किया। वहीं, अब तक इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है कि प्रियंका ने ऐसा क्यों किया। 

Priyanka Chopra: अदनान सामी ने 'देसी गर्ल' पर साधा निशाना, शरमीन को 'दक्षिण एशियाई' कहने पर भड़के अभिनेता

विज्ञापन
After Priyanka Chahar Choudhary Adhyayan Suman Refuses rohit shetty show Khatron Ke Khiladi 13
अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

अध्ययन सुमन बीते दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर दिए अपने बयान की वजह से सुर्खियों में रहें। अध्ययन ने कहा था कि लोगों ने उन्हें फिल्मों के लिए नहीं चुना क्योंकि उन्हें उनके पिता शेखर सुमन के टॉक शो 'मूवर्स एंड शेकर्स' से समस्या थी। 'राज' फिल्म के एक्टर ने कहा, 'कुछ लोग ऐसे थे जो उनकी कही बातों से नाराज हो गए थे और मनमुटाव रखते थे।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed