फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण, महाभारत की अपार सफलता के बाद दूरदर्शन ने लॉन्च किया 'डीडी रेट्रो' चैनल, इन धारावाहिकों का होगा प्रसारण

Tue, 14 Apr 2020 05:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 14 Apr 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
After Ramayan Mahabharat Popularity Doordarshan launches new channel dd retro for Old Serials
दूरदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश में लॉकडाउन का समय 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया। लोगों के मनोरंजन के लिए दर्शकों की डिमांड पर रामायण, महाभारत, शक्तिमान जैसे कई शोज का दूरदर्शन और डीडी भारती पर प्रसारण किया जा रहा है।

After Ramayan Mahabharat Popularity Doordarshan launches new channel dd retro for Old Serials
doordarshan

लोग इन शोज को उतने ही चाव से देख भी रहे हैं। दूरदर्शन की अपार सफलता के बाद दूरदर्शन ने अपना एक और चैनल डीडी रेट्रो लॉन्च कर दिया है। इस चैनल पर दर्शक सिर्फ दूरदर्शन के ही पुराने और पॉपुलर सीरियलों को देख पाएंगे। जिनकी फैंस लगातार मांग कर रहे थे।

After Ramayan Mahabharat Popularity Doordarshan launches new channel dd retro for Old Serials
महाभारत और रामायण के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

डीडी रेट्रो ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। डीडी रेट्रो ने ट्वीट में लिखा- दूरदर्शन के यादगार शोज के जरिए पुरानी यादों में खोने के लिए देखिए डीडी रेट्रो। दूरदर्शन पर प्रसारित किये जा रहे सभी सीरियल अब डीडी रेट्रो पर भी दिखाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Ramayan Mahabharat Popularity Doordarshan launches new channel dd retro for Old Serials
Ramayan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

डीडी रेट्रो ने अपने ट्वीट भी रामायण महाभारत के अलावा शक्तिमान, चाणक्य, उपनिषद गंगा, देख भाई देख, बुनियाद, सर्कस जैसे फेमस धारावाहिकोंके प्रसारण के बारे में भी जानकारी दी है। बता दें लॉकडाउन के बाद से दूरदर्शन की टीआरपी में खास इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
After Ramayan Mahabharat Popularity Doordarshan launches new channel dd retro for Old Serials
Shaktimaan, Chanakya - फोटो : amar ujala

2015 के बाद प्रसारित हुए शोज में रामायण सबसे ज्यादा रेटिंग लेने वाला शो बन चुका है। वहीं, डीडी नेशनल की व्यूअरशिप में कई गुना इजाफा हुआ है। दूरदर्शन के इस फैसले को देखते हुए फैंस कह रहे हैं कि यह चैनल दोबारा दूरदर्शन के सुनहरे दिन वापस ला सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed