सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Akanksha Puri touched fan feet video goes viral users praise actress

Viral Video: आकांक्षा पुरी ने फैन के साथ किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो, यूजर्स जमकर कर रहे तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 11 May 2026 09:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Akanksha Puri Viral Video: सोशल मीडिया पर अभिनेत्री आकांक्षा पुरी का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में उन्होंने अपने एक फैन के साथ कुछ ऐसा किया है कि उनकी काफी तारीफ हो रही है। 

Akanksha Puri touched fan feet video goes viral users praise actress
फैन के साथ आकांक्षा पुरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री आकांक्षा पुरी अपने एक वीडियो के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसकी काफी तारीफ हो रही है। हाल ही में एक प्रोग्राम में उनके साथ एक ऐसा मामला हुआ, जिससे लोग अक्सर घबरा जाते हैं। मगर अभिनेत्री घबराई नहीं बल्कि उन्होंने हालात को इतने अच्छे से संभाला कि उनकी तारीफ हो होने लगी।
Trending Videos

Akanksha Puri touched fan feet video goes viral users praise actress
आकांक्षा पुरी - फोटो : इंस्टाग्राम@akanksha8000
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आकांक्षा पुरी एक इवेंट में पहुंची हैं। स्टेज पर वह कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। इस बीच एक फैन, जो कि हाफ पैंट में है उनके पास आता है और उनके पैर छूता है। इससे आकांक्षा घबराती नहीं हैं, बल्कि वह अपने फैन के पैर छूती हैं। इसके बाद फैन उनके साथ एक फोटो लेने की गुजारिश करता है। आकांक्षा चिल अंदाज में उसके साथ पोज देती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स कर रहे आकांक्षा की तारीफ
यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है 'जमीन से जुड़ी हुई।' एक और यूजर ने लिखा 'हालात को बहुत अच्छे से संभाला। उनका दिमाग बहुत अच्छा है।' एक और यूजर ने लिखा 'अच्छी लड़की है।' एक और यूजर ने लिखा 'लड़की ने उसे वैसे ही सम्मान दिया। ये अच्छी बात है।' एक और यूजर ने लिखा 'जया बच्चन से बहुत अच्छी है।'


Akanksha Puri touched fan feet video goes viral users praise actress
आकांक्षा पुरी - फोटो : इंस्टाग्राम@akanksha8000
आकांक्षा पुरी का काम
आपको बता दें कि आकांक्षा पुरी हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा में काम कर चुकी हैं। वह फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी नजर आती हैं। वह 2015 में फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' में नजर आईं थीं। वह बिग बॉस 13 और बिग बॉस 15 के अलावा बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा रह चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed