पिछले कुछ समय से टीवी के नंबर 1 शो अनुपमां के सेट से अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। दो हफ्ते लगातार इस शो की टीआरपी गिरी। हालांकि फिर से शो के निर्माता इस शो को वापस नंबर 1 पर लाने में कामयाब हो गए हैं। लेकिन अब शो के सेट से खबर आ रही है कि इस शो के कलाकारों अनुपमा और वनराज के बीच सबकुछ सही नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडेय के बीच कोल्ड वॉर चल रही है और दोनों के सेट पर दो गुट बन गए हैं। इन दोनों ही गुटों के बीच जमकर वाद-विवाद होता है। यहां तक रुपाली और सुधांशु ने सोशल मीडिया पर भी काफी समय से एक-दूसरे के साथ कोई तस्वीर साझा नहीं की हैं।
अनुपमां: रुपाली गांगुली ने सुधांशु पांडे से झगड़े पर सफाई देने के किया इनकार, मदालसा ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपाली गांगुली ने कहा विश्वास कर लो
सुधांशु और अपनी कोल्ड वॉर की खबरों के बीच अब शो की मुख्य अदाकारा रुपाली गांगुली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम साझा किया। इस मीम में लिखा है, 'मेरे बारे में आप जो कुछ भी सुनें, उस पर यकीन कर लें। क्योंकि मेरे पास खुद की सफाई देने का समय नहीं है। आप चाहें तो इसमें और भी कुछ अपनी तरफ से जोड़ सकते हैं। हालांकि शो के अभिनेता सुधांशु पांडे ने अब तक इस खबर पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।
सुधांशु की ऑन-स्क्रीन गर्लफ्रेंड मदालसा ने कहा बकवास
शो में वनराज उर्फ सुधांशु की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मदालसा शर्मा भी इन दोनों की लड़ाई में कूद पड़ी हैं। इस विवाद के बारे में एक मीडिया से बातचीत करते हुए मदालसा ने कहा, 'ये क्या बकवास है? ये केवल अफवाह है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।'
कैसे मिली विवाद की खबरों को हवा
सुधांशु और रुपाली के विवाद की खबरों को तब हवा मिली जब सुधांशु ने अपने सोशल मीडिया पर सह-कलाकारों के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में सुधांशु ने सभी को टैग किया लेकिन 'अनुपमां' में मुख्य किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली को उन्होंने छोड़ दिया। अब असल में रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडेय के बीच सब ठीक है या नहीं, यह तो मालूम नहीं, लेकिन दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो वो एक-दूसरे के पोस्ट से गायब हैं। जबकि जब इस शो की शुरुआत हुई थी तो अक्सर ये दोनों एक-साथ तस्वीरें साझा करते थे।
पहले नंबर से दूसरे नंबर पर पहुंच गया था अनुपमां
अनुपमां टेलीविजन पर जबसे प्रसारित हो रहा दर्शक इसे अपना बहुत प्यार दे रहें हैं। यह शो टीवी पर प्रसारित होने के बाद बहुत ही जल्द नंबर 1 स्थान पर आ गया था और तबसे ही टीआरपी लिस्ट में इस शो ने लगातार नंबर 1 पर अपनी जगह कायम रखी है। जब भी ये शो टीआरपी लिस्ट में नीचे आता है तुरंत ही शो के मेकर्स कुछ ऐसा करते हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आ जाता है। पिछले दो हफ्तों से टीआरपी लिस्ट में अनुपमा दूसरे स्थान पर था, जिससे मेकर्स थोड़े परेशान हो गए थे। लेकिन अब एक बार फिर से ये शो नंबर 1 हो चुका है।