'बिग बॉस 13' से अमीषा पटेल (Ameesha Patel) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार अमीषा पटेल 'बिग बॉस' के घर की मालकिन बनकर वापस लौटी हैं। घर में अमीषा सभी कंटेस्टेंट से वही करवा रही हैं जो वह चाहती हैं। फिर चाहे राशन वाला टास्क हो या फिर देर रात लड़कों के कपड़े उतरवाकर उनसे टास्क करवाना हो। ऐसे में आज हम आपको अमीषा पटेल और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट से जुड़ा एक ऐसा विवाद बताते हैं जो शायद ही आपको याद हो।
Bigg Boss 13: अमीषा पटेल का पहले भी इस कंटेस्टेंट से हो चुका है झगड़ा, मारना चाहती थीं थप्पड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह विवाद 'बिग बॉस' सीजन सात के कंटेस्टेंट कुशाल टंडन से जुड़ा है। यह विवाद साल 2015 का है। यह विवाद उस वक्त काफी चर्चा में रहा था। यहां तक कि अमीषा पटेल ने ट्वीट करके अपनी सफाई भी दी थी। कुशाल को थप्पड़ मारने की बात भी कह दी थी। दरअसल, अमीषा पटेल जुहू के एक सिनेमाघर में राष्ट्रीय गान बजते ही सीट से उठी नहीं थी। इसी पर कुशाल ने ट्विटर पर अमीषा पटेल पर निशाना साधा था। कुशाल के ऐसा करने पर अमीषा नाराज हो गई थीं।
कुशाल ने ट्वीट किया था- 'मुंबई के जुहू इलाके में स्थित एक सिनेमाहॉल में फिल्म देखने के दौरान राष्ट्रगान बजने पर सिनेमाघर में मौजूद लोग अपनी जगह पर खड़े हो गए। एक लड़की ने ऐसा नहीं किया था। अगली पंक्ति में बैठी एक लड़की लगातार अपनी मोबइल में व्यस्त रही। उसने अपनी जगह पर खड़ा होना तो दूर लगातार फोन पर कुछ करके हंसती रही। आश्चर्य तब हुआ, जब देखा कि यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि अमीषा पटेल हैं।'
अमीषा चुप नहीं बैठी थीं और उन्होंने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कुशाल को आड़े हाथ लिया। अमीषा ने उस वक्त ट्वीट किया था- 'पीरियड्स चल रहे थे इसलिए वहां खड़ी नहीं हुई थीं। ऐसा लगता है कि कुशाल के घर में मां-बहन नहीं हैं इसलिए उन्हें इस परिस्थिति का अहसास नहीं है। ऐसे इंसान को थप्पड़ मारना चाहिए। ' आपको बता दें, अमीषा पटेल ने 'बिग बॉस' में आते ही कई टास्क करवाए।
Obviously kushal had no mothers n sisters or any steady girlfriend so he doesn't know when to open his durty mouth n respect girly intimacy
अमीषा पटेल घर में जाते ही घर के सभी सदस्यों से कहा था कि अगर राशन चाहिए तो काम तो करना पड़ेगा। उन्होंने सदस्यों को एक टास्क दिया, जिसमें सभी को राशन की एक-एक चीज मुंह में रखकर एक दूसरे को पास करना था। एक अंडे को पास करते समय सिद्धार्थ डे और शहनाज के होंठ भी टकराने से बचे। हालांकि इस टास्क के लिए अमीषा को ट्रोल भी किया गया था।
यह भी पढ़ें:- 'सास के पैर छूते हैं निक या किस करते हैं', कपिल शर्मा के इस सवाल पर प्रियंका ने दिया मजेदार जवाब