{"_id":"5cc06157bdec221412321396","slug":"ami-trivedi-may-replace-disha-vakani-akka-dayben-in-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तारक मेहता में...' दयाबेन के लिए अब इस एक्ट्रेस के नाम की चर्चा तेज, कर सकती हैं दिशा को रिप्लेस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'तारक मेहता में...' दयाबेन के लिए अब इस एक्ट्रेस के नाम की चर्चा तेज, कर सकती हैं दिशा को रिप्लेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 24 Apr 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में फैंस लंबे वक्त से दयाबेन का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आई कि शो के मेकर्स ने नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। खबरों की मानें तो नई दयाबेन के लिए टीवी एक्ट्रेस अमि त्रिवेदी (Ami Trivedi) को अप्रोच किया गया है। हालांकि कुछ दिन पहले अमि ने मीडिया से बात करते हुए इन खबरों से इनकार कर दिया था।
2 of 5
Ami Trivedi
- फोटो : file photo
अमी त्रिवेदी ने टॉइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था- 'मुझे इस रोल के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। मेरे दोस्त मुझसे लगातार कह रहे हैं कि तुम इस किरदार के लिए परफेक्ट रहोगी। मुझे अभी तक यह रोल ऑफर नहीं हुआ है और न ही मेकर्स ने मुझसे कोई कॉन्टेक्ट किया। किसी भी एक्टर के लिए दिशा वकानी का रोल करना बड़ी चुनौती होगी।'
3 of 5
Disha Vakani
- फोटो : file photo
अमी त्रिवेदी ने आगे कहा- 'शुरुआत में एक्टर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 10 साल फैंस ने दिशा को भरपूर प्यार दिया है। फिलहाल मैं आपके सवाल का जवाब देने की स्थिति में नहीं हूं क्योंकि मेकर्स ने मुझे अप्रोच नहीं किया है।' आपको बता दें, अमी त्रिवेदी के अलावा दो और एक्ट्रेस के नाम चर्चा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ami Trivedi
- फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दयाबेन का किरदार निभाने के लिए अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर फेमस हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और सुगंधा मिश्रा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। सुगंधा एक अच्छी मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं ऐसे में दयाबेन की आवाज में बोलना उनके लिए आसान होगा। इससे पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने मीडिया से बात करते हुए दिशा वकानी को लेकर बड़ा एलान किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Disha Vakani
- फोटो : twitter
असित मोदी ने कहा था- 'दिशा अब शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। उनकी जगह नए चेहरे की तलाश की जा रही है। दयाबेन के चेहरे के लिए तीन चेहरों का चुनाव किया है। उन्हीं में से एक दयाबेन के रूप में शो में दिखाई देंगी। आपको बता दें, दिशा वकानी पिछले 1 साल से ज्यादा समय से मेटरनिटी लीव पर हैं। इसके बाद से लगातार उनकी शो में वापसी और छोड़ने की खबरें सुर्खियों में छाई रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।