फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: मध्यप्रदेश के इस शख्स ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपये, क्या आपको पता हैं इन 14 सवालों के जवाब

Tue, 03 Sep 2019 05:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 03 Sep 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan asked these 14 questions to aseem chaudhary in KBC 11 Kaun Banega Crorepati 11
kbc 11 - फोटो : sony liv

छोटे पर्दे पर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' से अमिताभ बच्चन कई लोगों को करोड़पति और लखपति बनाते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर अमिताभ न सिर्फ कंटेस्टेंट्स और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं बल्कि साथ ही साथ शो भी टीआरपी लिस्ट में जगह बनाए हुए है। इस बार शो में अमिताभ के सामने हॉट सीट पर नजर आए इंदौर के आसीम चौधरी। आसीम ने शो से इन सवालों के जवाब देकर जीते 12 लाख 50 हजार रुपये।

Amitabh bachchan asked these 14 questions to aseem chaudhary in KBC 11 Kaun Banega Crorepati 11
kbc 10 - फोटो : sony
1. फिल्म 'भारत' के इस गीत के बोल को पूरा करें ? 'डूब जाऊं तेरी आंखों के ओशन में____________में।'
स्लो मोशन में

2. उस स्त्री को क्या कहेंगे जिसकी हिरण के समान सुन्दर हो?
मृगनयनी

3. यह ऑडियो क्लिप जो आप अभी सुनेंगे, किस हिंदी फिल्म का थीम धुन है?
मोहब्बतें

इस सवाल के साथ ही अमिताभ ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताते हुए कहा कि मोहब्बतें फिल्म की शूटिंग के दौरान लंदन में काफी ठंड थी। जिसके चलते वो (अमिताभ) जनरेटर के पास जाकर खड़े हो जाते थे, जिससे वो उसकी गर्मी से गरमाहट ले सकें।
Amitabh bachchan asked these 14 questions to aseem chaudhary in KBC 11 Kaun Banega Crorepati 11
kbc 10 - फोटो : sony
4. इनमें से कौन सा अंग मुख्य रूप से 'स्ट्रोक' से प्रभावित होता है?
मस्तिष्क

5. इस्लामिक मान्यता के अनुसार इनमें से कौन पैगम्बर नहीं थे?
जिब्रील
बता दें कि आसीम ने 'फ्लिप क्वेश्चन' का इस्तेमाल करते हुए सवाल बदल लिया, उसके बाद दूसरा सवाल उनके सामने आया।

6. नोवाक जोकोविच किस खेल के खिलाड़ी हैं?
टेनिस
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan asked these 14 questions to aseem chaudhary in KBC 11 Kaun Banega Crorepati 11
kbc 10 - फोटो : sony
7. इस उद्यमी को पहचानिए, जो भारत के सबसे बड़े निजी मल्टी-पोर्ट ऑपरेशन के संस्थापक हैं ?
गौतम अडानी

8. वैदेही, जानकी और मैथली किस पौराणिक चरित्र के अन्य नाम है?
सीता

9. इनमें से किस बल्लेबाज ने 2017 में टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड तोड़ा, जो इससे पहले राहुल द्रविड़ के नाम था?
चेतेश्वर पुजारा
विज्ञापन
Amitabh bachchan asked these 14 questions to aseem chaudhary in KBC 11 Kaun Banega Crorepati 11
kbc 10 - फोटो : sony
10. इनमें से भारत के किस राज्य में 2018 की अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट के अनुसार, बाघों की संख्या सबसे अधिक है ?
मध्यप्रदेश

11. इस क्लिप में नजर आ रहे ये राजनेता किस पार्टी के हैं?
लोक जनशक्ति पार्टी

12. घाघरा, गंडक, बागमती, कोसी और महानंद नदियों का उद्गम इनमें से किस पर्वत श्रृंखला में है?
हिमालय
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed