हर जगह गणेश उत्सव की धूम है। आम हो या खास सभी विघ्नहर्ता बप्पा की भक्ति में डूबे हुए हैं। जहां एक ओर फिल्मी सितारे गणपति को लेकर आए तो वहीं टीवी सितारे भी पीछे नहीं रहे। टीवी क्वीन एकता कपूर से लेकर अर्जुन बिजलानी तक और गोपी बहू से लेकर 'जमाई राजा' की निया शर्मा तक हर कोई अपने घर बप्पा को लेकर आया। तस्वीरों में दिखाते हैं किसने किस तरह से बप्पा का स्वागत किया।
टीवी सितारों के घर भी विराजे गणपति, तस्वीरों में देखिए 'नागिन' से लेकर अर्जुन ने कैसे किया स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह इस बार भी एकता कपूर (Ekta Kapoor) भगवान गणेश को अपने घर लेकर आईं। एकता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर प्रशंसकों को बप्पा के दर्शन भी कराए। इस वीडियो में एकता कपूर के अलावा जितेंद्र और शोभा कपूर नजर आ रहे हैं। वीडियो में बप्पा भी दिखाई दिए। वीडियो में आप देखेंगे कि बप्पा के चारों ओर फूलों की सजावट हो रखी है।
Boss with the bosss of all GANESHCHATURTHI #GANPATIBHAPPAMAURYA
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
टीवी पर गोपी बहू का किरदार निभाकर मशहूर हुईं देवोलीना भट्टाचार्य भी अपने घर मंगलमूर्ति को लेकर आईं। देवोलीना ने बप्पा के साथ एक वीडियो और तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में देवोलीना बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ देवोलीना ने लिखा- 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं गन्नू। हमेशा मुझे ऐसे ही प्यार करते रहिएगा।'
A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena) on
'नागिन' सीरियल में नजर आ चुके अर्जुन बिजलानी ने भी धूमधाम से बप्पा को घर लेकर आए। अर्जुन ने पत्नी संग पूजा करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझी की हैं। तस्वीर में अर्जुन कुर्ता पहने हुए हैं तो वहीं पत्नी सूट पहने हुए हैं। तस्वीर में पीछे की ओर विराजित गणपति भी नजर आ रहे हैं। बप्पा के चारों ओर गेंदे के फूलों की सजावट की गई है।
Ganpati bappa morya #ganpatidecoration #ganeshchaturthi #love #family @nehaswami @niranjanbijlani
A post shared by Arjun Bijlani (@arjunbijlani) on
'नच बलिए 9' में अपने डांस का जलवा बिखेरने वाली जोड़ी अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी भी विघ्नहर्ता को घर लेकर आए। अनीता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गणपति की तस्वीरें साझा की है। तस्वीर में यह दोनों पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही 'ये है मोहब्बतें' की टीम के अलावा अनीता के कई करीबी दोस्त भी नजर आए।