फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 9: आखिरी एपिसोड की शूटिंग के दौरान बिगड़ी 'बिग बी' की तबीयत

Mon, 23 Oct 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य Updated Mon, 23 Oct 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
Kbc 9 amitabh bachchan is suffering from throat pain swallowing problems in kbc last episode

केबीसी 9 रियलिटी शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें गले में तेज दर्द होने लगा। वो न ही कुछ खाना खा पा रहे थे और न ही पानी पीना उनके लिए संभव हो पा रहा था। उनकी इस हालत को देखकर जल्द ही शूटिंग रैप अप कर दी गई और बिग बी घर चले गए।



पढ़ेंः रियलिटी शो के दौरान राजकुमार राव का एक्सीडेंट, लगी गंभीर चोट

Kbc 9 amitabh bachchan is suffering from throat pain swallowing problems in kbc last episode

बाद में बिग बी ने अपने फैंस को अपनी तबीयत की जानकारी देते हुए अपने ब्लॉग पर लिखा कि फिलहाल तबीयत में सुधार है। केबीसी 9 शो के दौरान लगातार बात करने के कारण उनके गले में इंफेक्शन हो गया है। उन्हें कोई भी चीज खाने में या पीने में बहुत तकलीफ हो रही है। 

Kbc 9 amitabh bachchan is suffering from throat pain swallowing problems in kbc last episode

यहां तक की उन्हें बात करने में भी परेशानी हो रही है। केबीसी के आखिरी दिनों की शूटिंग के दौरान वो antibiotics और  pain killers लेते थे ताकि पूरे दिन शूट कर सकें। हालांकि अंतिम एपिसोड की शूटिंग में हालत ज्यादा खराब हो गई। 

पढ़ेंः रेप के आरोप पर अब सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Kbc 9 amitabh bachchan is suffering from throat pain swallowing problems in kbc last episode

उन्होंने केबीसी के जल्द खत्म होने का दुख भी जताया और फैंस से वादा किया कि कुछ महीने के ब्रेक के बाद शो वापिस जरूर आएगा। उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि तबीयत ठीक होने के बाद वो इस पर जरूर विचार करेंगे। उन्होंने केबीसी के मेकर्स को ऐसे शानदार शो के लिए दिल से धन्यवाद भी दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed