{"_id":"5f64cabc8ebc3eb70b3e2121","slug":"amitabh-bachchan-kaun-banega-crorepati-12-on-air-this-date-these-changes-were-made-due-to-corona-virus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस तारीख से टीवी पर शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 12', कोरोना की वजह से किए गए ये बदलाव","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस तारीख से टीवी पर शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 12', कोरोना की वजह से किए गए ये बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 18 Sep 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
KBC 12
- फोटो : TWITTER- @SrBachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मेजबानी में चलने वाले रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन का इंतजार अब खत्म हो रहा है। जो इस करोड़पति बनाने वाले गेम शो के प्रशंसक हैं, उनके लिए खुशखबरी यह है कि जल्द ही इस शो का प्रसारण अब टीवी पर होने जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से खबर मिली है कि इस रियलिटी शो का टीवी पर प्रसारण 28 सितंबर से होगा। इसके लिए निर्माताओं ने पूरी तैयारियां कर ली हैं और शो में मौजूदा हालात को देखते हुए कुछ बदलाव भी होंगे।
2 of 5
KBC 12
- फोटो : TWITTER- @SrBachchan
जब से इस नए सीजन के लिए अमिताभ बच्चन ने शूटिंग शुरू की है तभी से लोग इस शो के प्रसारण के लिए नजरें बिछा कर बैठे हुए हैं। योजना के मुताबिक अगले हफ्ते से ही इस शो के प्रोमो टीवी पर दिखाया जाना शुरू हो जाएगा। शो के एपिसोड की शूटिंग लगातार अमिताभ कर रहे हैं और एक दिन में ही दो दो एपिसोड की शूटिंग कर देते हैं। इस वजह से चैनल के पास लगभग 20 एपिसोड की बैंक तैयार हो गई है। अगले सोमवार से अमिताभ इसकी शूटिंग बिना ब्रेक करने वाले हैं और वही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शो के टीवी पर प्रसारित होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा भी करेंगे।
3 of 5
KBC 12
- फोटो : TWITTER- @SrBachchan
शो में सबसे बड़ा बदलाव तो यही देखने मिलेगा कि इस बार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लाइव ऑडियंस शूटिंग स्थल पर मौजूद नहीं होगी। जैसा कि कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' बिना लाइव ऑडियंस के अपने शो बना रहे हैं, ठीक वैसे ही अमिताभ का भी यह शो चलेगा। इसी हिसाब से शो में एक बदलाव यह भी हो जाएगा कि प्रतियोगिओं के पास होने वाली लाइफ लाइन में ऑडियंस पोल की व्यवस्था नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
KBC 12
- फोटो : इंस्टाग्राम
जाहिर है कि वहां दर्शक मौजूद नहीं है तो वह वोट भी नहीं कर पाएंगे। फिर भी निर्माता इस पर काम कर रहे हैं और हो सकता है कि दर्शकों के मत देने की व्यवस्था भी ऑनलाइन ही बना दी जाए।
विज्ञापन
5 of 5
KBC
- फोटो : File Photo
वैसे इस साल इस शो की यात्रा आसान नहीं होगी। इधर तो यह शो सीधे 3 अक्टूबर से शुरू हो रहे दूसरे रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन से टक्कर लेगा। और दूसरी तरफ शनिवार से ही इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल शुरू होने जा रहा है। यह ऐसा वक्त होता है जब बड़े कलाकार भी सिनेमाघरों में फिल्में उतारने से डरते हैं। तो इस बार कड़ा मुकाबला देखने मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।