{"_id":"5ba9e7b0867a557ec97f2652","slug":"amitabh-bachchan-show-kaun-banega-crorepati-10-episode-18-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 10 contestant: आर्थिक तंगी से जूझ रही इशिता की किस्मत ने नहीं दिया साथ, शो से जीती मामूली रकम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 10 contestant: आर्थिक तंगी से जूझ रही इशिता की किस्मत ने नहीं दिया साथ, शो से जीती मामूली रकम
अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 10' टीआरपी के मामले में टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गया है । सोमवार को शो का 18वां एपिसोड टेलीकास्ट हुआ । इस बार बिग बी के सामने हॉट सीट पर राजकोट से आईं इशिता बैठी थीं । इशिता गुजरात सरकार में तालुका हेड यानी एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट हैं ।
2 of 6
kbc 10
इशिता की सोच से अमिताभ काफी प्रभावित हुए । उन्होंने कहा कि वो सिविल सर्विसेज में काम करने वालों का बहुत सम्मान करते हैं । इशिता ने अपना गेम आत्मविश्वास के साथ शुरू किया । बिना किसी लाइफलाइन के इशिता ने पहला पड़ाव पार कर लिया । 6 लाख 40 हजार के सवाल पर उन्होंने जोड़ीदार हेल्पलाइन का इस्तेमाल किया ।
3 of 6
kbc 10
इसमें उनकी मदद साथ आए टीचर ने की । इशिता के टीचर ने अमिताभ बच्चन से कहा कि उनकी काम करने की क्षमता से वो खासे प्रभावित हैं और अपने छात्रों को बिग बी का उदाहरण देते हैं । इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनकी कई मजबूरियां हैं और उन्हें पापी पेट के लिए दिन-रात काम करना पड़ता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kbc 10
इशिता के सामने 12वां प्रश्न माइथोलॉजी से संबंधित था, जिसका जवाब वो नहीं दे पाईं और उन्होंने खेल क्विट कर लिया । वो शो से 6 लाख 40 हजार की धनराशि जीतकर गईं । इशिता के बाद जबलपुर, मध्यप्रदेश की अंजना केवट को हॉट सीट पर आने का मौका मिला । अंजना ने बिग बी को बताया कि वो पति के सपोर्ट की वजह से इस मंच पर पहुंची हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
kbc 10
अंजना ने बताया कि उनकी सास उन्हें सर्वगुण संपन्न कहकर बुलाती हैं । 18 साल की उम्र में ही अंजना की शादी हो गई थी । उन्हें पढ़ने का बहुत शौक था इसलिए पति ने सपोर्ट किया । अंजना ग्रेजुएशन कर चुकी हैं और अब एमए पूरा करना चाहती हैं । अर्पिता पर दिखाए गए वीडियो से पता चला कि वो आर्थिक परेशानियों से जूझ रही हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।