फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केबीसी के 20 साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन ने बोली ये बात, आराध्या का खुल गया बड़ा राज

Tue, 28 Aug 2018 04:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 28 Aug 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan statement on kaun banega crorepati and aradhya

महानायक अमिताभ बच्चन ने टेलीविजन क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 10वें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। इस लोकप्रिय शो से अमिताभ का पुराना नाता रहा है। केबीसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए शो ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर’ से प्रेरित है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन वर्ष 2000 से इस शो के साथ जुड़े हैं। अमिताभ बच्चन केबीसी के कई सारे सीजन होस्ट कर चुके हैं। 

amitabh bachchan statement on kaun banega crorepati and aradhya

अमिताभ बच्चन ने कहा- 'मुझे अच्छा लगता है जब कोई कंटेस्टेंट अच्छा खेलता है। मैं ट्रेंडसेटर नहीं हूं एक्टर्स के लिए, टीवी में होस्ट करने के लिए। जब तक शरीर अलाउ करेगा तब तक काम करता रहूंगा। केबीसी में लोग मुझे फैमिली मेंबर की तरह देखते हैं पर मैं अपने मुहं मिया मिठ्ठू कैसे बनूं।' पोती आराध्या के बारे में बिग बी ने कहा कि उसे अभी मौका नहीं मिला है शो देखने का लेकिन उसे शो का बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत पसंद है।

amitabh bachchan statement on kaun banega crorepati and aradhya

वहीं क्विज मास्टर सिद्धार्थ बासु ने कहा कि अमिताभ बच्चन केबीसी के ब्रह्मास्त्र हैं। क्रिएटिव टीम और दानिश का बहुत बहुत शुक्रिया। इस शो में लेखल और पत्रकार वीडियो कॉल के जरिए कंटेस्टेंट की मदद करेंगे। इस बार शो में क्लाइडोस्कोपिक मिरर का इस्तेमाल होगा सभी राज्यों से लोगों को जोड़ने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan statement on kaun banega crorepati and aradhya

वहीं दानिश खान (बिजेनस हेड सोनी) ने कहा कि इस साल सितंबर में केबीसी को 20 साल हो जाएंगे। इसके आगे केबीसी के बारे में और क्या कहूं..इतना ही काफी है। सोनी टीवी केबीसी को को प्रोड्यूस कर रहा है। जब भी ये शो शुरू होता है तो TRP के मामले में बाकी सीरियलों को पीछे छोड़ देता है। अमिताभ बच्चन ने मेकर्स से सीजन को छोटा रखने के लिए कहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed