ओटीटी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो लॉकअप की कंटेस्टेंट रहीं अंजलि अरोड़ा हर आजकल हर तरफ छाई हुई हैं। अपनी हर छोटी से छोटी बात के लिए अंजलि सोशल मीडिया पर छा जाती हैं और किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। पिछले दिनों एमएमएस लीक होने कारण सुर्खियों में छाई अंजलि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर लाइमलाइट बटोरती हैं। अंजलि के एमएमएस कांड के बाद से ही वह लगातार नेटिजन्स के निशाने पर बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज साझा कर रही है। इसी क्रम में अंजलि ने आज एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने लटके-झटके दिखाती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन उनकी यह वीडियो देख लोग फिर एक बार उन पर जमकर भड़क रहे हैं।
Anjali Arora: लोगों को नहीं भाए अंजलि अरोड़ा के लटके-झटके, वीडियो देख कच्चा बादाम एक्ट्रेस को जमकर किया ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजलि ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। साझा किए गए इस वीडियो में अंजलि का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस वीडियो को देख अंजलि शीशे के सामने अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। वह वीडियो में ग्रीन कलर की एक ड्रेस पहने पंजाबी गाने पर लिप्सिंग करती दिखाई दे रही हैं। जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनका यह अंदाज पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ उन्हें इसके कारण ट्रोल भी कर रहे हैं।
कच्चा बादाम गाने से पॉपुलर हुईं अंजलि को फिर एक बार अपनी इस वीडियो के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो के जरिए अंजलि पर निशाना साधते हुए लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में अंजलि का हॉट अवतार देखने को मिल रहा है, जो लोगों को बिल्कुल भी नहीं भा रहा है। एक फैन ने जहां अंजलि की वीडियो पर उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा, 'खूबसूरत।' तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल करते हुए 'पागल लड़की' तक कह रहे हैं। एक अन्य ने लिखा, 'कच्चा बादाम इज बैक।'
यह पहली बार नहीं जब अंजलि को इस तरह ट्रोल किया गया हो। इससे पहले वह गणपति की पूजा और हाजी अली दरगाह पर माथा टेकने पहुंचीं अंजलि को लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। इसपर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल कर कहा '100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली.' वहीं एक ने लिखा- दीदी ये सब आप पर सूट नहीं होता। आपको बता दें पिछले दिनों अंजलि का एमएमएस लीक हो गया था, जिसके बाद उन्हें इंटरनेट पर बहुत बुरी तरह से ट्रोल किया गया था।