फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sargun Mehta: छोटे पर्दे के बाद पंजाबी फिल्मों में भी हिट हुईं सरगुन, सात बार जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Tue, 06 Sep 2022 09:16 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 06 Sep 2022 09:16 AM IST
विज्ञापन
Sargun Mehta Birthday: know about lesser known facts about ravi dubey wife tv and punjabi film actress
सरगुन मेहता - फोटो : insta

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री और अभिनेता रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पिछले काफी समय से सरगुन न केवल टीवी पर बल्कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अदाकारी का दम दिखा रही हैं। वह पंजाबी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। सरगुन मेहता अपने करियर में अभी तक हर तरीके के टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आपकी यही पसंदीदा अभिनेत्री सरगुन आज यानी 6 सितंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। आज इस खास मौके पर हम आपको उनके जीवन के अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं।  

Sargun Mehta Birthday: know about lesser known facts about ravi dubey wife tv and punjabi film actress
सरगुन मेहता - फोटो : insta

सरगुन मेहता का जन्म 6 सितंबर 1988 को चंडीगढ़ में हुआ था। सरगुन ने चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूल से पढ़ाई करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज में कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करना शुरू किया लेकिन एक्टिंग में उनकी दिलचस्पी के कारण सरगुन ने यह कोर्स बीच में ही छोड़ दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि सरगुन का झुकाव थिएटर, एक्टिंग और डांसिंग में बचपन से ही था। जब सरगुन छोटी थीं, तब उन्होंने अपने भाई के साथ डांस रियलिटी शो ‘बूगी वूगी’ का ऑडिशन दिया था। लेकिन उस वक्त दोनों को ही कामयाबी नहीं मिली थी।

Sargun Mehta Birthday: know about lesser known facts about ravi dubey wife tv and punjabi film actress
सरगुन मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम

सरगुन मेहता ने पढ़ाई छोड़ने का फैसला साल 2009 में प्रसारित हुए टीवी शो ’12/24 करोल बाग’ के लिए लिया था। इसी से सरगुन ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। 'जी टीवी' के इस सीरियल में उनकी अदाकारी और उनके सपोर्टिंग किरदार को खूब सराहना मिली थी। '12/24 करोल बाग' में काम करने के बाद वह साल 2012 में ‘फुलवा’ में नजर आईं और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 'फुलवा' में काम करते करते उन्होंने शो ‘क्या हुआ तेरा वादा’ में एक अहम किरदार निभाया। इसके बाद साल 2013 में ‘बालिका वधु’ के साथ-साथ ‘कॉमेडी सर्कस के अजूबे’ में भी काम किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sargun Mehta Birthday: know about lesser known facts about ravi dubey wife tv and punjabi film actress
रवि दुबे, सरगुन मेहता - फोटो : insta

छोटे पर्दे पर अपने आप को साबित करने के बाद सरगुन मेहता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रवि दुबे से शादी करने का फैसला किया। रवि ने सरगुन के पहले सीरियल '12/24 करोल बाग' में काम किया और उसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार भी हो गया था। सरगुन और रवि दिसंबर 2013 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने अपनी शादी के तुरंत बाद ही ‘नच बलिए 6’ में हिस्सा लिया। इसके बाद सरगुन ने उस शो के सेट पर अपनी होस्टिंग का हुनर दिखाया जिसमें कभी बचपन में उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। जी हां, नच बलिए में हिस्सा लेने के बाद सरगुन ने ‘बूगी-वूगी’ होस्ट किया था।

विज्ञापन
Sargun Mehta Birthday: know about lesser known facts about ravi dubey wife tv and punjabi film actress
सरगुन मेहता - फोटो : insta

टीवी इंडस्ट्री में पॉपुलर होने के बाद सरगुन मेहता ने पंजाबी फिल्मों का रुख किया। अभिनेत्री ने साल 2015 में पंजाबी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘अंग्रेज’ से डेब्यू किया था। सरगुन की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इतना ही नहीं यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी पंजाबी फिल्म बनी थी। ‘अंग्रेज’ के  लिए सरगुन को बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी में पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड भी मिला था। इसके बाद सरगुन ने साल 2016 में आई फिल्म ‘पंजाब’ और साल 2017 में आई फिल्म ‘लाहौरिये’ में काम किया। सरगुन ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के अपने करियर में सात बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड अपने नाम किया। साल 2019 में आई उनकी फिल्म ‘काला शाह काला’ भी सुपरहिट हुई थी। इसके साथ ही वह इस साल एमी विर्क के साथ फिल्म 'सौंकन-सौंकने' में भी नजर आई थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed