{"_id":"5c36e643bdec2256af3f5ca6","slug":"anju-jadhav-debut-in-bollywood-dosti-ke-side-effects-film-give-tough-competition-to-sapna-choudhary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी की ये एक्ट्रेस सपना चौधरी के लिए बनीं खतरे की घंटी, इस एक कदम से होगी आर-पार की लड़ाई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी की ये एक्ट्रेस सपना चौधरी के लिए बनीं खतरे की घंटी, इस एक कदम से होगी आर-पार की लड़ाई
एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' रीबूट में प्रेरणा की खास दोस्त का किरदार कर रहीं अंजू जाधव बड़े परदे पर बोहनी करने को तैयार हैं। अंजू अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को बड़े परदे पर कंपटीशन देती नजर आएंगी।
2 of 5
Dosti Ke Side Effects
- फोटो : Instagram
अंजू जाधव इस बारे में कहती हैं- 'मेरे पिता कभी नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों या टेलीविजन में काम करूं। लेकिन मैंने उनसे कुछ समय मांगा और अपनी किस्मत आजमाने मध्य प्रदेश से मुंबई आ गई। अब अपनी मेहनत और अपनी काबिलियत के बूते मैंने इंडस्ट्री में जो जगह बनाई है उस पर मेरे पिता गर्व महसूस करते हैं।'
3 of 5
Dosti Ke Side Effects
- फोटो : Instagram
इसके साथ ही अंजू जाधव ने कहा- 'मैंने सोचा भी नहीं था कि एक दिन मुझे बड़े परदे पर भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा लेकिन अब मुझे यकीन हो चला है कि मेहनत के अलावा कामयाबी का दूसरा कोई रास्ता नहीं है। मुझे खुशी है कि 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' के निर्माता और निर्देशक ने टेलीविजन पर मेरे काम को नोटिस किया और मुझे यह रोल ऑफर किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Anju Jadhav
- फोटो : Instagram
आपको बता दें, अंजू जाधव इससे पहले कई सारे सीरियल में काम कर चुकी हैं। इन सीरिल्स में 'दिल देके देखो', 'कुछ रंग प्यार के' ऐसे भी शामिल हैं। 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल की बात करें तो इस वक्त सीरियल में अनुराग और प्रेरणा की लव स्टोरी के अलावा कोमोलिका की अदाएं लोगों का दिल जीत रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Kasautii Zindagi Kay
- फोटो : File Photo
सीरियल में दिखाया जा रहा है कि प्रेरणा को प्यार का अहसास हो गया है जबकि अनुराग अभी भी समझ नहीं पा रहा है कि यह प्यार है या फिर कुछ और। खास बात यह है कि अनुराग की मां ने उसका रिश्ता उसी की दोस्त से तय कर दिया है। वहीं जो प्रोमो सामने आए हैं उसमें कोमोलिका के जबरदस्त वार की बात कही जा रही है। इतना तो तय है कि आने वाले एपिसोड में दर्शकों को काफी मसाला मिलने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।