फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: अंकिता लोखंडे ने बेबी पिंक लहंगे में शेयर की तस्वीरें, यूजर्स बोले- परी लग रही हो!

Sun, 31 Oct 2021 02:44 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 31 Oct 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
ankita lokhande shares photos in pink lehenga
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिवाली से पहले उनके एक लुक को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर उनके फैंस जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अंकिता ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने हैं। बताया जाता है कि उनको ट्रेडिशनल कपड़े बहुत अच्छे लगते हैं और इनको पहनने का शौक है। तस्वीरों में उनका घुंघराले बालों और लाइट मेकअप वाला लुक सिंपल और एलिगेंट लग रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करता हुए अंकिता ने लिखा है, मेरे पास जीवन में जो कुछ भी है,  वह मेरी कल्पना है।

ankita lokhande shares photos in pink lehenga
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों में अंकिता पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे में दिख रही हैं। पिंक कलर के लहंगे के साथ उनकी अलग-अलग अदाएं प्रशंसकों का दिल जीत रही हैं। अंकिता अपने इस लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं और यह तस्वीरें उनके फैंस का दिल जीत रही हैं।
 

ankita lokhande shares photos in pink lehenga
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अंकिता वैसे भी सोशल मीडिया पर अपने लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वह काफी लंबे वक्त से वह बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ डेट कर रही हैं। ऐसे में उनके फैंस उनको दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों ही जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि, शादी की अफवाहों पर न तो अंकिता ने कोई बयान दिया है और न ही विक्की जैन ने कुछ कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande shares photos in pink lehenga
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अंकिता अक्सर विक्की जैन के साथ दिखती हैं। इस जोड़ी को फैंस पसंद भी करते हैं। इन दिनों वह अपने हिट शो पवित्र रिश्ता के रिबूट की शूटिंग कर रही हैं। 

विज्ञापन
ankita lokhande shares photos in pink lehenga
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

इस शो से अंकिता को बड़ी पहचान मिली है। उनकी नई तस्वीरें भी फैंस को मदहोश कर रहे हैं यही वजह है कि खूबसूरत गुलाबी लहंगे में सजी अंकिता पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों को 1 लाख 48 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस ड्रेस में अंकिता गुलाबी परी की तरह दिख रही है। जबकि, अन्य यूजर्स ड्रेस के साथ ही उनकी स्माइल और खूबसूरत की तारीफ कर रहे हैं। कोई कमेंट में खूबसूरत लिख रहा है तो कोई प्रिटी गर्ल बता रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed