अनुपमा की लीड एक्ट्रेस अभिनेत्री रुपाली गांगुली इस सीरियल से अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। यहां तक कि उनके डायलॉग पर फैंस के साथ सेलेब्स भी जमकर वीडियो बनाते नजर आते हैं। वहीं एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने वीडियो व तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हाल ही में रुपाली गांगुली ने अपना लेटेस्ट वीडियो साझा किया है। जिसे देखने के बाद फैंस जमकर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
Rupali Ganguly: अनुपमा ने वैनिटी वैन में किया गरबा डांस, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
अनुपमा यानी रुपाली ने अपने इंस्टाग्राम से जो नया वीडियो साझा किया है उसमें उन्हें वैनिटी वैन में जबरदस्त गरबा करते देखा जा सकता है। रुपाली जयपुरी स्टाइल घाघरा पहने हुए ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दरअसल रुपाली गांगुली अपने भाई के गाने 'ओढ़नी ओढू तो उड़ी उड़ी जाए' पर डांस करती नजर आ रही हैं। दरअसल उनके भाई विजय गांगुली जाने-माने कोरियोग्राफर हैं।
Rupali Ganguly: अनुपमा ने वैनिटी वैन में किया गरबा डांस, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
अनुपमा ने वीडियो साझा करते हुए लिखा- अपने भाई के गाने पर डांस करना उनके लिए गर्व की बात है, वह भी ऐसे समय में जब हर को गरबा के लिए तैयार है। बता दें कि कल से यानी 26 सितंबर 2022 से नवरात्रि शुरू होने वाले हैं, ऐसे में हर ओर गरबा की धूम देखने को मिलेगी।
जमकर तारीफ करते नजर आए फैंस
रुपाली गांगुली का ये लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद हमेशा की तरह फैंस दिल लूट रहा है। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए कमेंट बॉक्स में लिखा- 'डांसिंग क्वीन रुप्स लव यू'। वहीं दूसरे ने थू थू थू लिखते हुए नजर न लगे वाले इमोटिकॉन्स भी ड्रॉप किए हैं। दरअसल रुपाली गांगुली हमेशी ही अपने सीरीयल अनुपमा में नजर उतारते समय इस तरह से करती नजर आती हैं।
