{"_id":"632ec8cc1abd952b561620bf","slug":"tv-serial-actress-bold-scenes-in-web-series-from-nia-sharma-to-ridhi-dogra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TV Actress Bold Scene: टीवी की इन संस्कारी बहुओं ने ओटीटी पर भर-भर कर दिए बोल्ड सीन्स, देख फैंस के छूटे पसीने","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TV Actress Bold Scene: टीवी की इन संस्कारी बहुओं ने ओटीटी पर भर-भर कर दिए बोल्ड सीन्स, देख फैंस के छूटे पसीने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 25 Sep 2022 03:38 PM IST
सार
टेलीविजन की कई अभिनेत्रियां टीवी शोज में अक्सर संस्कारी बहू-बेटियों का किरदार निभाती नजर आती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
TV Actress Bold Scene
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन की कई अभिनेत्रियां टीवी शोज में अक्सर संस्कारी बहू-बेटियों का किरदार निभाती नजर आती हैं। टीवी शो में अपने इन किरदारों के जरिए ये एक्ट्रेस लोगों के मन अपनी एक ऐसी छवि छोड़ देती हैं, जिसके विपरित इन एक्ट्रेस को देखना तो दूर स्वीकार करना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन बतौर कलाकार इन अभिनेत्रियों को कई तरह के करिदार निभाने पड़ते हैं। टीवी की ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों अपनी संस्कारी बहुओं वाली छवि को तोड़ते हुए ओटीटी पर जमकर बोल्ड सीन्स दिए हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में-
2 of 7
निया शर्मा
- फोटो : instagram
निया शर्मा
स्टार प्लस के मशहूर शो 'एक हजारों में मेरी बहना' में नजर आईं अभिनेत्री निया शर्मा ने लोगों के दिल में अपनी एक अलग छवि बनाई थी। इस शो के बाद 'नागिन' और फिर 'जमाई राजा' में अपने किरदार से उन्होंने सभी का दिल जीता था। लेकिन ओटीटी पर आई सीरीज 'ट्विस्टेड' और 'जमाई 2.0' में अभिनेत्री का अलग ही रूप देखने को मिला। इस शो में एक्ट्रेस काफी बोल्ड सीन करती नजर आई थीं। इसके अलावा वह अक्सर रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड लुक में नजर आती हैं।
3 of 7
sanjeeda sheikh
- फोटो : instagram
संजीदा शेख
टेलीविजन की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस संदीजा शेख ने कई शोज के जरिए टीवी जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली संजीदा का ओटीटी अवतार देख हर कोई हैरान रह गया था। टीवी की इस संस्कारी बहू ने 'तैश' और 'गहराइयां' काफी बोल्ड सीन्स दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
त्रिधा चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
त्रिधा चौधरी
एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज आश्रम में अपने बोल्ज अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी भी इस लिस्ट में शामिल है। टीवी शो 'दहलीज' में बेहद संस्कारी किरदार निभाने वाली त्रिधा ने अपनी वेब सीरीज में बॉबी देओल संग कई बोल्ड सीन्स दिए, जिसे देख सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन
5 of 7
श्वेता तिवारी
- फोटो : Instagram
श्वेता तिवारी
मशहूर धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' में अपने संस्कारी अवतार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री श्वेता तिवारी 'परवरिश' जैसे पारिवारिक शो में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, जब फैंस ने एक्ट्रेस को ऑल्ट बालाजी की सीरीज 'हम तुम एंड देम' इंटीमेट सीन करते देख तो इस पर यकीन करना ही मुश्किल हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।