फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अपना टाइम भी आएगा' से अनुष्का सेन की हुई छुट्टी, निर्माताओं ने लगाया गैर पेशेवराना व्यवहार का आरोप

Mon, 09 Nov 2020 03:18 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 09 Nov 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sen has remove from the show Apna Time Bhi Aayega after her unprofessional behavior
अनुष्का सेन - फोटो : instagram

टीवी के धारावाहिक 'अपना टाइम भी आएगा' को शुरू हुए ठीक से एक महीना भी नहीं गुजर पाया है और निर्माताओं ने शो की मुख्य अभिनेत्री अनुष्का सेन को ही कथित रूप से शो से निकाल दिया। निर्माताओं का कहना है कि अनुष्का शूटिंग के वक्त बहुत नखरे दिखा रही थीं जिसकी वजह से धारावाहिक को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, अनुष्का ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रही थीं इसलिए वह ठीक से काम नहीं कर पाईं।

Anushka Sen has remove from the show Apna Time Bhi Aayega after her unprofessional behavior
anushka sen

धारावाहिक 'अपना टाइम भी आएगा' के निर्माता वेद राज ने अपने बयान में कहा है कि मात्र 18 एपिसोड होने के बाद किसी मुख्य अभिनेत्री को शो से निष्कासित करना कोई आसान फैसला नहीं है। उन्होंने बताया है कि अनुष्का काम करने में शुरू से ही नखरे दिखा रही थीं। हालांकि, काफी कोशिश की गई कि चीजें बदल जाएं और बेहतर हो जाएं लेकिन दुर्भाग्य से स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ती चली गईं। जरूरी दृश्यों की शूटिंग करने में अनुष्का कुछ न कुछ बहाने लगाती थीं और बॉडी डबल के लिए कहती थीं।

Anushka Sen has remove from the show Apna Time Bhi Aayega after her unprofessional behavior
अनुष्का सेन - फोटो : instagram

वेद राज ने बताया कि अनुष्का का रवैया बहुत ही खराब हो चला था और वह एक पेशेवर कलाकार की तरह बर्ताव नहीं कर रही थीं। जहां तक सभी लोग सह पाए, वहां तक सहा। फिर बाद में नई अभिनेत्री को लाने का फैसला कर लिया। अब किसी एक कलाकार की वजह से पूरा धारावाहिक बर्बाद हो, यह सही नहीं है। अनुष्का की जगह अब धारावाहिक 'अपना टाइम भी आएगा' में अभिनेत्री मेघा रे को जगह दी गई है। धारावाहिक में मेघा ने अपना काम बीते रविवार से ही शुरु कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sen has remove from the show Apna Time Bhi Aayega after her unprofessional behavior
अनुष्का सेन - फोटो : instagram

उधर, अनुष्का ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि शो से उन्हें निकाला नहीं, बल्कि उन्होंने खुद छोड़ा है। अनुष्का का कहना है कि वह कुछ दिनों से शारीरिक रूप से अच्छा महसूस नहीं कर रही थीं। 28 अक्टूबर को शूटिंग करने के दौरान ही वह काफी बीमार हो गईं। डॉक्टर ने उन्हें 10 दिन घर पर आराम करने की सलाह दी लेकिन उन्हें दो दिन बाद ही शूटिंग शुरू करनी पड़ी। उन्हें तेज खांसी और जुकाम था और कमजोरी भी थी। सेट पर कई लोग उनकी तबीयत को लेकर चिंतित थे। 

विज्ञापन
Anushka Sen has remove from the show Apna Time Bhi Aayega after her unprofessional behavior
अनुष्का सेन - फोटो : instagram

हालांकि, अनुष्का ने कोरोना वायरस का परीक्षण की करवाया लेकिन परीक्षण नकारात्मक रहा है। तबीयत खराब होने की वजह से लगातार काम करना पड़ रहा था इसलिए उन्होंने निर्माताओं से कह दिया कि वह यह शो छोड़ देंगी। अनुष्का के कहे अनुसार उन्होंने निर्माताओं को 10 से 15 दिन का वक्त दिया था जिसमें उन्हें शो के लिए नई अभिनेत्री की तलाश करनी थी। अनुष्का का कहना है कि काम के लिए वह अपनी तबीयत के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकतीं। वह नौ साल से काम कर रही हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है। अब धारावाहिक 'अपना टाइम भी आएगा' में अनुष्का सेन की जगह मेघा रे रानी सिंह की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।


पढ़ें: टीवी के मशहूर कॉमेडियन हैं राजीव निगम, जन्मदिन पर खोया बेटे को, गुजर रहे हैं बुरे दौर से
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed