Bigg Boss 11: फिनाले से पहले सट्टे का खुलासा कर फंसी अर्शी खान, अब भुगत रही अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 11' का फाइनल जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शो से जुड़ा रोमांच बढ़ता जा रहा है। रोज ऐसे-ऐसे खुलासे हो रहे हैं जिसे सुनकर आप चौंके बिना नहीं रह पाएंगे। अब फाइनल पर सटोरियों की भी टेढ़ी नजरें हैं। कहा जा रहा है कि शो इस शो के पीछे सट्टेबाज अब अपना पैसा बनाने में लगे हैं।
सोशल मीडिया की माने तो बिग बॉस के विनर का फैसला हो चुका है। हम आपको खुले तौर पर विजेता का नाम नहीं बता सकते। मगर इतना जरूर कह सकते हैं कि यह शो शिल्पा शिंदे नहीं बल्कि हिना खान या विकास गुप्ता में से कोई एक जीतेगी। दरअसल कुछ ट्विटर अकाउंट का हवाला देते हुए इंटरटेनमेंट साइट पर यह बात कही गई है।
@BiggBoss winner satta market betting rates 2day.: On RS 100, RS 30-35 for #ShilpaShinde, RS 20 for @eyehinakhan, RS 10 for @lostboy54, Rs 5 for #LuvTyagi. @ColorsTV @BeingSalmanKhan OVER SMART BOOKIE TRIES TO THREATEN ME https://t.co/uQ9yBGBjoe
— Arshi Khan (@ArshiKOfficial) January 4, 2018
भोजपुरी एक्ट्रेस महिमा सिंह पुरी भी इस शो पर सनसनीखेज आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में बिग बॉस में सट्टा मार्केट का बेटिंग रेट्स बताया है, '100 रुपए में से 30-35 रुपए शिल्पा पर, 25 रुपए हिना खान पर, 20 रुपए विकास पर और 15 रुपए लव त्यागी पर लगा है। मुझे किसपर लगाना चाहिए? सट्टेबाज चाहते हैं कि शिल्पा हार जाएं, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा लाभ पा सकें।'
महिमा सिंह पुरी की माने तो सट्टाबाजार में बिग बॉस विनर पर 900 करोड़ का दांव लगा है। सट्टेबाज विकास गुप्ता या हिना खान को जिताना चाहते हैं और चाहते हैं कि शिल्पा शो हार जाएं, क्योंकि इससे उन्हें बड़ा प्रोफिट मिलेगा।'