Arti Singh: मांग में सिंदूर-दुल्हन की तरह सजी नजर आईं आरती, खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस बोले- 'नजर लगती है...'
Photos With Deepak Chauhan: आरती सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खास तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। आरती और दीपक की इन प्यारी तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर अपनी राय शेयर कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरती ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो उन्हीं की शादी की हैं। इन तस्वीरों में आरती सिंह ने पिंक रंग की हैवी एम्ब्रॉयडरी साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी के साथ आरती ने लाल रंग की चुनरी ओढ़ रखी है। इस गेटअप के साथ आरती ने गोल्ड ज्वेलरी पहनी हुई है, जिसमें सोने का हार, मांग टीका और पहाड़ी नथ शामिल है। आरती ने अपनी इस पोस्ट के साथ कैप्शन में दो दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
आरती के इस लुक पर फैंस जमकर प्यार बसरा रहे हैं और अपनी राय शेयर कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी कमेंट कर अपनी राय शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने लिखा, 'तुम्हें इस तरह देखकर बहुत अच्छा लगा'। एक्ट्रेस खुशी जैन ने स्माइली वाली इमेजी बनाई है। आरती के एक फैन ने लिखा, 'कृपया अपने सिंदूर के फोटो या वीडियो शेयर न करें...नजर लगती है..इसे बुरी नजर से बचाएं', एक और फैन ने लिखा, 'मुझे साड़ी का सुंदर काम बहुत पसंद आया', एक और फैन ने लिखा, 'वाह मेरी ब्यूटी क्वीन', एक और फैन ने लिखा, 'भगवान आपको आशीर्वाद दें प्रिय', एक और फैन ने लिखा, 'आप बहुत भाग्यशाली हैं'।
यह भी पढ़ें: Shilpa Shirodkar: 'COVID-19' से ठीक हो रही हैं शिल्पा शिरोडकर, लिखा- 'अच्छा महसूस कर रही हूं'
गोविंदा की भांजी और कृष्णा की बहन आरती सिंह की शादी पिछले साल ही हुई थी। जब आरती की शादी के एक साल हुए तो वह अपने पति संग हिमालय की गोद में बसे त्रियुगीनारायण मंदिर में सात फेरे लेने पहुंची थीं। आरती ने उत्तराखंड के उस आलौकिक मंदिर में दोबारा सात फेरे लिए थे, जिसकी महिमा बेहद खास है, यहां बात हो रही है त्रियुगीनारायण मंदिर की।
यह भी पढ़ें: Cannes 2025: कान में जान्हवी ने पहनी 68 साल पुरानी ड्रेस, लुक देख थम जाएंगी सांसें
आरती सिंह ने अपनी इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया था। इस पोस्ट के साथ आरती ने कैप्शन में लिखा, ‘त्रियुगीनारायण मंदिर… उत्तराखंड, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। आज भी वहां वह पवित्र अग्नि अनंतकाल से जल रही है। दीपक का सपना था कि वह वहीं विवाह करें और भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त करें। इसलिए, हमारी पहली एनीवर्सरी पर हमने फिर से वही कपड़े पहनकर, जो हमने अपने फेरों में पहने थे, अपने वचनों को फिर से लिया।’
यह भी पढ़ें: Ram Charan: पैन इंडिया स्टार राम चरण ने शेयर की 'Peddi' के सेट से तस्वीर, लिखा - 'एक्शन से भरपूर शेड्यूल'