फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TVF: एस्पिरेंट्स से परमानेंट रूममेट्स तक, दिल जीत लेंगी इमोशन-कॉमेडी और ड्रामे से भरी ये वेब सीरीज

Fri, 06 Aug 2021 05:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 06 Aug 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Aspirants to Permanent roommates these tvf web series you will definetly love
टीवीएफ की वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज ने अपने दमदार कंटेंट से दर्शकों का दिल जीता है। साथ ही ये उन सितारों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हुआ है जो बड़े पर्दे पर बड़े सितारों के सामने अपने हुनर का सही ढंग से प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। ओटीटी पर रिलीज होने वाली ज्यादातर वेब सीरीज यूथ को ध्यान में रख कर बनाई जाती हैं। खासकर टीवीएफ यानी द वायरल फीवर की सभी सीरीज यूथ के लिए ही बनाई गई हैं। प्यार, पढ़ाई, तकरार, करियर, दोस्ती, परेशानी, परिवार जैसी सभी बातें जिसमें आज का युवा रमा हुआ है वो सभी इन वेब सीरीज में दिखाई जाती हैं। तो चलिए आज आपको टीवीएफ की कुछ ऐसी ही चुनिंदा वेब सीरीज के बारे में बताते हैं जिन्होंने दर्शकों का दिल जीता। वहीं अगर आपने अब तक नहीं देखा है तो फौरन देख लें।



मजेदार लगेंगी ये वेब सीरीज

ट्रिपलिंग- इसके दो पार्ट आ चुके हैं। सीरीज में सुमीत व्यास, मानवी गगरू और अमोल पाराशर नजर आए थे। ये सीरीज तीन भाई बहनों चंदन, चंचल और चितवन पर आधारित है जो एक रोड ट्रिप पर निकलते हैं। इस सीरीज में आपको कॉमेडी, इमोशन परिवार झगड़ा सबकुछ देखने को मिलेगा। समीर सक्सेना के निर्देशन में बनी इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Aspirants to Permanent roommates these tvf web series you will definetly love
परमानेंट रूममेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
परमानेंट रूममेट्स-

किसी से प्यार करना तो फिर भी आसान है लेकिन प्यार करने वाले इंसान के साथ सारी जिंदगी रहना इतना आसान नहीं। सीरीज में सुमित व्यास और निधि सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। दोनों की केमेस्ट्री तो लाजवाब है ही साथ ही कभी उनका रोमांस तो कभी झगड़ा फैंस को खूब हंसाता है। इस सीरीज के दो पार्ट साल 2014 और 16 में आ चुके हैं।
Aspirants to Permanent roommates these tvf web series you will definetly love
गुल्लक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गुल्लक

जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर अभिनीत इस सीरीज की कहानी आपको हर इमोशन की सैर कराएगी। ये एक मध्यमवर्गी परिवार की कहानी है जिसे देखकर हर किसी को लगता है कि ऐसा तो मेरे परिवार में होता है। टीवीएफ की इस सीरीज में आपको हंसी भी आएगी साथ ही हर वक्त आपको इमोशन का एक डोज मिलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aspirants to Permanent roommates these tvf web series you will definetly love
कोटा फैक्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया

कोटा फैक्ट्री

साल 2019 में रिलीज हुई कोटा फैक्ट्री में मयूर मोरे, रंजन राज, आलम खान, जितेंद्र कुमार, रेवती पिल्ले और एहसास चन्ना जैसे कलाकार हैं। राघव सुब्बू के निर्देशन में बनी इस ब्लैक एंड व्हाइट सीरीज में कोटा में पढ़ाई करने आने वाले बच्चों की जिंदगी के बारे में दिखाया गया है। पढ़ाई को लेकर तनाव साथ ही जिंदगी की उधेड़बुन को बखूबी दिखाया गया है।

विज्ञापन
Aspirants to Permanent roommates these tvf web series you will definetly love
अस्पिरेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया

एस्पिरेंट्स

टीवीएफ की ये वेब सीरीज इसी साल अप्रैल में रिलीज हुई। नवीन कस्तुरिया, शिवंकित परिहार, अभिलाष थपलियाल नमिता गुबे और सनी हिंदुजा मुख्य भूमिका में हैं। आईएएस बनने की तैयारी करने वाले छात्रों की जिंदगी में क्या बदलाव आता है, उनकी दोस्ती और प्यार पर क्या असर पड़ता है ये सब इस सीरीज में दिखाया गया था। टीवीएफ की ये सीरीज दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed