{"_id":"5afecb5b4f1c1b5a798b4cca","slug":"avika-gor-confirms-participating-in-khatron-ke-khiladi-season-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो गया साफ अब 'लाडो' खेलेंगी खतरों से, कभी सांप तो कभी बिच्छू लेंगी मुंह में ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हो गया साफ अब 'लाडो' खेलेंगी खतरों से, कभी सांप तो कभी बिच्छू लेंगी मुंह में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
अविका गौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स टीवी के सीरियल 'बालिक वधू' में 'आनंदी' के रोल फेम हासिल करने वाली एक्टर अविका गौर अब स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 में खतरनाक स्टंट करती हुई नजर आएंगी। इस बात की जानकारी अविका ने खुद मीडिया को कंफर्म किया है।
avika gor
कलर्स ने 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 8 के सुपरहिट होने पर इसका अगला सीजन भी टेलिकास्ट करना चाहता है और इसके लिए उसने टीवी के टॉप एक्टर्स जैसे करन पटेल, जैन इमाम, शमिता शेट्टी और देवोलीना भट्टाचार्जी को भी अप्रोच किया है।
avika gor
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में अविका ने बताया, 'मुझे पहले भी पिछले सीजन के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी होने की वजह से मैं इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाई थी। इस साल मेरे पास शो को करने का टाइम था इसलिए मैंने बिना सोचे हां कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
avika gor
अविका ने आगे कहा कि अभी तक मुझे हर शो में सबसे छोटी होने की वजह से सबसे बहुत प्यार मिला है, ऐसा पहली बार होगा कि मैं किसी शो पर एक कॉम्पिटिटर की तरह जाऊंगी। यह मेरे खुद के लिए एक चैलेन्ज है।'
विज्ञापन
khatron ke khiladi
बता दें कि टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का हर सीजन बेहद हिट रहा है और इस शो ने टीआरपी में हमेशा टॉप पर अपनी जगह बनाई है, जिसकी वजह से कोई भी टीवी स्टार इस शो से जुड़ने से मना नहीं कर पाता है। अब देखना रोचक होगा कि अब तक सीरियल में बहू का किरदार निभाने वाली अविका यहां कितने दिन तक स्टंट कर पाएंगी।