फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी एक्टर ने यौन शोषण का किया खुलासा, बोले- 'कास्टिंग डायरेक्टर ने की थी सेक्शुअल फेवर की डिमांड'

Sun, 14 Oct 2018 09:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Ayush Anand faced sexual harassment revealed shocking things
Ayush Anand

इन दिनों बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन ने तहलका मचा दिया है। इस आंदोलन के तहत हिंदी सिनेमाजगत के वह चेहरे सामने आए है जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। अब इस आंदोलन की लपटे टीवी इंडस्ट्री तक भी पहुंच गई है। इस कैंपेन के तहत मशहूर टेलीविजन एक्टर आयुष आनंद ने भी यौन शोषण पर आप बीती बताई है।

Ayush Anand faced sexual harassment revealed shocking things
Ayush Anand

यौन शोषण का शिकार न केवल महिलाएं बल्कि पुरुष भी होते हैं। एक्टर आयुष आनंद ने बात करते हुए अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया। आयुष आनंद ने कहा - 'मुंबई आने से पहले मैंने कास्टिंग काउच के बारे में सुना था। जब मैं दिल्ली से मुंबई आया तो कई जगह ऑडिशन देने गया। कास्टिंग डायरेक्टर ने बुलाया था। मुझे लगा कि जहां पर मैं जा रहा हूं वह एक ऑफिस होगा लेकिन जैसे ही वहां पहुंचा तो देखा छोटे से 2 कमरे थे।'

 

Ayush Anand faced sexual harassment revealed shocking things
Ayush Anand

आयुष आनंद ने कहा - 'सबसे पहले उन्होंने मुझसे काम के बारे में बात की। इसके बाद मुझसे पूछा कि क्या आप कास्टिंग डायरेक्टर के साथ रिलेशनशिप में आ सकते हैं फिर चाहे वह लड़की हो या लड़का? मैंने तुरंत मना कर दिया और कहा कि मैं यहां पर काम के लिए आया हूं। मुझे ऐसा अहसास हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है। उसके बाद उन्होंने मुझसे सेक्शुअल फेवर के बारे में कहा, मैं वहां से तुरंत चला गया।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayush Anand faced sexual harassment revealed shocking things
Ayush Anand

आयुष ने आगे कहा - 'इसके बाद उन्होंने कहा अगर तुम अभी ऐसा नहीं करोगे तो मुंबई में कई साल तक ऐसे ही भटकते रहोगे, तुम्हें कभी काम नहीं मिलेगा। वह मुझसे सेक्शुअल फेवर चाहते थे और बार बार इस बात को दोहरा रहे थे कि अगर ऐसा नहीं किया तो तुम्हारा करियर खत्म हो जाएगा। मैं #MeToo कैंपेन को सपोर्ट करता हूं।'

विज्ञापन
Ayush Anand faced sexual harassment revealed shocking things
Ayush Anand

आपको बता दें, आयुष आनंद कई सारे टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं, जिसमें 'तू सूरझ मैं सांझ पिया जी' सीरियल शामिल है। इस सीरियल में वह नकारात्मक भूमिका में थे जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। #MeToo कैंपेन के चपेटे में नाना पाटेकर, सुभाष घई, साजिद खान, भूषण कुमार के अलावा कई और लोगों के नाम सामने आए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed