फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11 की करोड़पति विजेता बबीता ताड़े का खुलासा, जानें क्यों फिर से करेंगी 1500 रुपये की नौकरी

Fri, 20 Sep 2019 11:38 AM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 20 Sep 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Babita Tade interview after Winning Rs 1 crore on Amitabh Bachchan show Kaun Banega Crorepati 11
kbc 11 - फोटो : social media

मशहूर टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन को अभी हाल में ही उसका पहला करोड़पति मिला था। बिहार के रहने वाले सनोज राज के बाद महाराष्ट्र के अमरावती जिले की बबिता ताड़े केबीसी की दूसरी करोड़पति बन गईं हैं। वह एक स्कूल में मिड डे मील बनाती हैं। जहां उन्हें मात्र 1500 रुपये मासिक वेतन मिलता है। उनके पति उसी स्कूल में चपरासी हैं। बबिता ताड़े को प्यार से सभी खिचड़ी काकू बुलाते हैं। उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की है।  हाल में उन्होंने अपने 1500 रुपये कमाने से लेकर 1 करोड़ रुपये  जीतने तक के अपने सफरनामे के बारे में बातचीत की।

Babita Tade interview after Winning Rs 1 crore on Amitabh Bachchan show Kaun Banega Crorepati 11
babita tade - फोटो : social media

केबीसी में एक करोड़ रुपये की धनराशि जीतना आपके लिए क्या मायने रखता है?
जब मैंने एक करोड़ रुपये जीता तब मैं बहुत ही अच्छा महसूस कर रही थी। क्योंकि मुझे जो हासिल करना था वह मैंने कर लिया था। मेरा बहुत बड़ा संघर्ष है। मैं परिवार के लिए कुछ करना चाहती थी बचपन से ही मेरे पिता को मुझसे बहुत उम्मीद थी तो अब उनका नाम रोशन करने के लिए मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।

Babita Tade interview after Winning Rs 1 crore on Amitabh Bachchan show Kaun Banega Crorepati 11
babita tade - फोटो : social media

जीती हुई ईनामी राशि का आप क्या करेंगी?
मैं इसे अपने परिवार की बेहतरी के लिए खर्च करुंगी। मुझे शिवालय बनाना है। अपने बच्चों की जिंदगी सवारनी है। मेरे पति काम की वजह से कभी घूम नहीं पाते हैं तो मैं उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाऊंगी।

आपकी उपलब्धि से आपका परिवार कितना खुश है?
मेरे घर में त्योहार जैसा माहौल है। सभी बेहद खुश हैं।  उन्हें पता है कि इतना बड़ा इनाम है कि हमारा जीवन अब अच्छा चलेगा और कोई दिक्कत नहीं होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Babita Tade interview after Winning Rs 1 crore on Amitabh Bachchan show Kaun Banega Crorepati 11
babita tade - फोटो : social media

केबीसी में आने के प्रेरणा कहां से मिली?
मेरे पिता जी जिस गेस्ट हाउस में काम करते थे वहां पर बड़े-बड़े अधिकारी आते थे। तो उनका रहन-सहन, तरीका, उनको मिलने वाली इज्जत मुझे आकर्षित करती थी। उनके पूरे व्यक्तित्व से लगता था कि उन्होंने जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल किया है।  तो मैंने पहले से ही कुछ बड़ा करने का सोच लिया था लेकिन मैं कर नहीं पाई। अब भी मुझे आगे पढ़ाई करनी है और बहुत कुछ हासिल करना है।

विज्ञापन
Babita Tade interview after Winning Rs 1 crore on Amitabh Bachchan show Kaun Banega Crorepati 11
amitabh bachchan - फोटो : social media

आपको मिड डे मील में सिर्फ 1500 रुपये मिलते थे। तो क्या अब एक करोड़ रुपये जीतने के बाद वहां नौकरी करना छोड़ देंगी?
मुझे  वहां पर सिर्फ 1500 रुपये ही मिलते हैं लेकिन अगर मैं वहां काम नहीं करुं तो कोई दूसरा जिम्मेदारी लेने वाला नहीं है। वहां ऐसे भी बच्चे हैं जो सिर्फ खिचड़ी के भरोसे ही आते हैं। तो मैं वापस जाकर फिर से अपना काम शुरू करूंगी। वहां मैं बच्चों के लिए रहने की ठीक व्यवस्था करना चाहती हूं। साथ ही वाटर फिल्टर भी लगवाना चाहती हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed