{"_id":"5e9541508ebc3e76c77b5807","slug":"balika-vadhu-back-on-tv-after-12-years-anup-soni-says-i-rejected-this-show-three-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 साल बाद 'बालिका वधू' को लेकर अनूप सोनी का खुलासा, इस वजह से नहीं करना चाहते थे शो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
12 साल बाद 'बालिका वधू' को लेकर अनूप सोनी का खुलासा, इस वजह से नहीं करना चाहते थे शो
12 साल बाद टीवी की 'बालिका वधू' (Balika Vadhu) एक बार फिर से लौट आई है। लॉकडाउन के कारण नए एपिसोड की शूटिंग न होने की वजह से पुराने शोज की टीवी पर वापसी हुई जिसमें अब 'बालिका वधू' भी शामिल हो गया है। इस शो में आनंदी से लेकर दादी सा, जग्या और भैरव हर किरदार ने लोगों के दिलों में छाप छोड़ी थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस शो में भैरव का किरदार निभाने वाले अनूप सोनी (Anup Soni) इस शो को करने से तीन बार इनकार कर चुके थे।
2 of 5
Anup Soni
- फोटो : file photo
इसका खुलासा अनूप सोनी ने पिंकविला वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान किया। अभिनेता ने कहा- 'उस वक्त मेरा सीआईडी स्पेशल ब्यूरो खत्म हो गया था और मैं एक ब्रेक लेना चाहता था। इसके अलावा, कलर्स ने उस समय शो लॉन्च नहीं किया था, इसलिए मैं शो को लेकर मेरी दिलचस्पी कम थी। मुझे प्रोडक्शन हाउस और लेखकों से बहुत सारे फोन आए लेकिन मैंने दो-तीन बार शो के लिए मना कर दिया क्योंकि मैं एक ब्रेक लेना चाहता था।'
3 of 5
बालिका वधु
- फोटो : file photo
अनूप ने आगे कहा- 'जैसा कि कहते हैं जो होना तय है, वो होगा, इसलिए मैंने शो किया और ये आइकॉनिक हो गया।' इस शो के सभी किरदार अपने आप में खास है। इस सीरियल में अविका गौर, अविनाश मुखर्जी, सुरेखा सीकरी, स्मिता बंसल, सिद्धार्थ शुक्ला, प्रत्युषा बैनर्जी और तोरल रासपुत्रा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Balika Vadhu
- फोटो : amar ujala mumbai
आपको बता दें, सिद्धार्थ सेनगुप्ता और प्रदीप यादव के निर्देशन में चलने वाला यह धारावाहिक टीवी पर सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाला पहला शो है। वर्ष 2008 से शुरू हुए इस धारावाहिक ने वर्ष 2016 तक टीवी पर दो हजार से ज्यादा एपिसोड पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Balika Vadhu
- फोटो : twitter
'बालिका वधू' का टीवी पर दोबारा प्रसारण कलर्स पर 13 अप्रैल से शुरू हो गया है। इस शो की वापसी से दर्शक उत्साहित हैं। हालांकि इस शो में आनंदी के युवावस्था का किरदार निभाने वाली प्रत्युष बनर्जी अब इस दुनिया में नहीं हैं। प्रत्युषा की मौत 2016 में हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।