{"_id":"5c37329dbdec2273250afe11","slug":"barc-report-star-screen-awards-naagin-3-the-kapil-sharma-are-the-top-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TRP की रेस में सबसे ज्यादा पिछड़ी एकता कपूर की 'नागिन', कपिल शर्मा ने आते ही जमाया कब्जा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TRP की रेस में सबसे ज्यादा पिछड़ी एकता कपूर की 'नागिन', कपिल शर्मा ने आते ही जमाया कब्जा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 10 Jan 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
surbhi kapil
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी सीरियल की दुनिया में तहलका मचाने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस हफ्ते की रिपोर्ट में पिछले हफ्ते की तुलना में कुछ सीरियल की टीआरपी में काफी गिरावट आई है। सबसे बड़ा नुकसान एकता कपूर हो हुआ है तो वहीं सबसे ज्यादा फायदा कपिल शर्मा शो को हुआ। तो चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा सीरियल कौन से नंबर पर रहा।
2 of 5
The Kapil Sharma
- फोटो : File Photo
इस हफ्ते सबसे ज्यादा चौंकाने वाली एंट्री अवॉर्ड शो की हुई है। स्टार स्क्रीन अवॉर्ड इस हफ्ते नंबर 1 पर रहा। वहीं दूसरे नंबर पर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का सीरियल 'द कपिल शर्मा शो' रहा। कपिल शर्मा शो 29 दिसंबर से शुरू हुआ। ऐसे में शुरू होने के कुछ दिन बाद ही सीरियल का नंबर 2 के पायदान पर आना अपने आप में सरप्राइजिंग हैं।
3 of 5
dipika kakar
- फोटो : twitter
बार्क रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे नंबर पर 'सुपर डांसर चैप्टर 3' का ऑडीशन रहा। चौथे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' रहा। जबकि पांचवें नंबर पर 'बिग बॉस सीजन 12' का ग्रैंड फिनाले रहा। छठे नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल रहा। वहीं सातवें पर 'नागिन 3', आठवें नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', नौंवे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' और 10वें नंबर पर 'शक्ति के अहसास की' सीरियल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
naagin 3
इस बार की बार्क रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नुकसान एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 3' को हुआ। पिछले हफ्ते 'नागिन 3' सीरियल दूसरे पायदान पर था लेकिन इस हफ्ते सातवें स्थान पर रहा। ऐसे में इतना तो तय है कि गिरती टीआरपी की वजह सीरियल का चल रहा ट्रैक है। जो दर्शकों को रास नहीं आ रहा। अगर ऐसी ही रहा तो टॉप 10 की लिस्ट से भी बाहर हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
- फोटो : twitter
खास बात यह है कि 'बिग बॉस सीजन 12' ग्रैंड फिनाले की वजह से 5वें नंबर पर रहा। 'सीजन 12' को 'बिग बॉस' के अब तक के सीजन का सबसे बकवास सीजन बताया जा रहा है। ऐसे में इस रियलिटी शो का फिनाले के दिन पांचवें पायदान पर रहना अपने आप में बड़ी बात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।