बार्क रिपोर्ट ने 33वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है। इस बार की लिस्ट में कई उलटफेर देखने को मिला। यही नहीं टॉप पर रहने वाले कई शोज इस हफ्ते लिस्ट से बाहर हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन सा सीरियल किस पोजिशन पर रहा।
'नागिन' के आगे नहीं चल रही सास-बहू की जोड़ी, TRP लिस्ट में बड़ा उलटफेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमेशा टॉप पर रहने वाला शो 'कुंडली भाग्य' की टीआरपी में बेहद गिरावट दर्ज की गई है। यह टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गया है। वहीं दूसरी ओर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को भारी बढ़त मिली है। सीरियल 'कृष्णा चली लंदन' ने भी अपनी पकड़ बरकरार रखी है।
'नागिन 3' जब से शुरू हुआ है दर्शक इसे देखने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते भी 'नागिन 3' पहले नंबर पर बरकरार है। वहीं दूसरे नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रहा। इस हफ्ते शो में कई उतार चढ़ाव देखने को मिला जिसका फायदा उसे टीआरपी रेटिंग में मिला।
ये है टॉप 10 शो की पूरी लिस्ट:
1. नागिन 3
2. ये रिश्ता क्या कहलाता है
3. डांस दीवाने
4. कुमकुम भाग्य
5. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
6. कुल्फी कुमार बाजेवाला
7. कुंडली भाग्य
8. शक्ति-अस्तित्व के एहसास की
9. कृष्णा चली लंदन
10. इश्कबाज