टेलीविजन धारावाहिकों को आम जनता द्वारा काफी पंसद किया जाता है। हर हफ्ते दर्शकों को अपने इन पसंदीदा शो की टीआरपी लिस्ट का इंतजार रहता है। सभी जानना चाहते हैं कि उनके पसंदीद शो इस लिस्ट में हैं या नहीं और यदि हैं तो किस नंबर पर हैं। ऐसे में बार्क ने अपने 32वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें इस हफ्ते सास बहू सीरियल ने बाजी मार ली है। देखिए इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन से धारावाहिक शामिल हैं।
33वें हफ्ते की BAARC रिपोर्ट आई सामने, बाजी मार गया 'कुंडली भाग्य' यहां देखें पूरी TRP लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली भाग्य
बीते हफ्ते दूसरे नंबर पर रहने वाली धारावाहिक कुंडली भाग्य ने इस हफ्ते बाजी मार ली है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर सीरियल 'कुंडली भाग्य' है। 'कुंडली भाग्य' लंबे समय तक टॉप पोजीशन पर रहा है। और एक बार फिर इस शो ने टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। सीरियल में इस वक्त कई चौका देने वाले ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस वजह से दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
श्री कृष्णा
BARC की 32वें हफ्ते की रिपोर्ट में पौराणिक धारावाहिक श्रीकृष्ण इस हफ्ते दूसरे नंबर पर बना हुआ है। दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा श्री कृष्ण पिछले कई हफ्तों से पहले नंबर पर बना हुआ था। यह सीरियल रामानंद सागर ने ही बनाया था। इसे 1993 से 1996 के बीच दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। सर्वदमन बनर्जी ने इस शो में श्री कृष्ण और विष्णु की भूमिका निभाई थी। युवा श्री कृष्ण का रोल स्वप्निल जोशी ने निभाया था।
रामायण
टीआरपी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर इस बार दंगल पर आने वाली रामायण को जगह मिली है। साल 2008 में आई इस रामायण में देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाया था। ये धारावाहिक दर्शकों की पसंद कई हफ्तों से बना हुआ है।

अनुपमा
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक अनुपमा ने भी इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। इस धारावाहिक में अभिनेत्री रूपाली गांगुली मुख्य किरदार में हैं। धारावहिक एक मां के किरदार पर आधारित हैं।