फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्टर पर लगा है रेप का आरोप, जेल से मिली बेल तो परिवार के साथ मनाया नया साल

Mon, 01 Jan 2018 10:17 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Beyhadh actor Piyush Sahdev gets bail and celebrated new year with family
Piyush Sahdev
'बेहद' सीरियल से चर्चा में आए एक्टर पीयूष सहदेव को जमानत मिल गई हैं और उन्होंने नया साल अपने परिवार के साथ मनाया। पीयूष पर एक मॉडल से रेप करने का आरोप लगा है।


 
Beyhadh actor Piyush Sahdev gets bail and celebrated new year with family
Piyush Sahdev
मुंबई की वर्सोवा पुलिस थाने ने शिकायत मिलने पर पीयूष को गिरफ्तार किया था और फिर कोर्ट ने उन्हें 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। खबरों की मानें तो पीयूष की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसकी वजह से उनपर लगा रेप का आरोप सही साबित हो गया है। 

पढ़ें- Bigg Boss 11: हिना खान ने कहा कुछ ऐसा, सलमान ने एक बार फिर लगा दी क्लास
Beyhadh actor Piyush Sahdev gets bail and celebrated new year with family
Piyush Sahdev
पीयूष पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। 23 साल की एक महिला मॉडल ने पीयूष पर शादी का झांसा देकर उनके साथ रेप करने का आरोप लगाया था। पीयूष मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद थे पहले उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने नामंजूर कर दिया था लेकिन एक वेबसाइट की मानें तो उन्हें नए साल पर जमानत मिल गई हैं। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: घर से OUT होते ही प्रियांक का बड़ा खुलासा, खतरनाक बीमारी झेल रहीं हैं हिना
विज्ञापन
विज्ञापन
Beyhadh actor Piyush Sahdev gets bail and celebrated new year with family
Piyush Sahdev
आपको बता दें कि फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मेहर विज, पीयूष की बहन हैं। उन्होंने इस मामले में बात करते हुए बताया कि वो अपने भाई और पापा के साथ बहुत दिन टच में नहीं हैं इसलिए उन्हें नहीं पता कि आखि‍र मामला क्या है।

पढ़ें- Bigg Boss 11: दर्शकों ने दिया शिल्पा शिंदे का साथ, हिना खान को हराकर बनीं Winner
विज्ञापन
Beyhadh actor Piyush Sahdev gets bail and celebrated new year with family
Piyush Sahdev
पीयूष की एक्स वाइफ का कहना है कि वो और पीयूष पिछले 6 महीने से साथ नहीं हैं। उन्होंने भी इस मामले में कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। वैसे पीयूष सीरियल 'बेहद' से पहले चैनल लाइफ ओके के सीरियल 'देवों के देव महादेव' में भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने जीटीवी के शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' में भी काम किया है।

पढे़ं- सबसे ज्यादा देखने वाला सीरियल बना 'ये है मोहब्बतें', Bigg Boss टॉप 5 में भी नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed