{"_id":"5ab762f04f1c1b21578b66f4","slug":"beyhadh-actor-piyush-sahdev-revealed-shocking-things-about-jail-term","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल से लौटने पर TV एक्टर ने सुनाई दर्दनाक आपबीती, मिलने के लिए 8 घंटे तक लाइन में लगे थे पिता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जेल से लौटने पर TV एक्टर ने सुनाई दर्दनाक आपबीती, मिलने के लिए 8 घंटे तक लाइन में लगे थे पिता
Sun, 25 Mar 2018 04:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Mar 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Piyush Sahdev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'बेहद' सीरियल के फेमस एक्टर पीयूष सहदेव दिसंबर में बेल पर रिहा हुए थे। पीयूष पर 23 साल की फैशन डिजाइनर ने रेप का आरोप लगाया था। फिलहाल पीयूष जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पीयूष ने जेल में बिताए वक्त के बारे में पहली बार खुलकर बातचीत की।
2 of 5
Piyush Sahdev
पीयूष सहदेव को नवंबर 2017 में गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद 24 दिनों तक मुंबई की आर्थर रोड जेल में पुलिस कस्टडी में रहे। 21 दिसंबर को जेल से बेल मिलने के बाद पीयूष मीडिया के सामने आए और अपनी आपबीती बताई। पीयूष ने लीडिंग डेली से बात करते हुए कहा - 'जेल में आप अकेले नहीं बल्कि पूरा परिवार आपके साथ होता है।'
3 of 5
Piyush Sahdev
पीयूष सहदेव ने कहा - 'मेरे भाई गिरीश और पापा को जेल में मुझे मिलने के लिए 8 घंटे लाइन में इंतजार करना पड़ा था। मेरा परिवार बहुत ही सपोर्टिव है। मेरे दोस्तों ने मेरे पीछे उनका ध्यान रखा। जेल में मैंने मेडिटेशन किया जिसने मुझे इस परिस्थिति से लड़ने का हौसला दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Piyush Sahdev
अपने काम के बारे में पीयूष ने कहा - 'मैंने अब तक कई दमदार रोल निभाए हैं। ऐसे रोल करना चाहता हूं जिसमें आपके पास करने को बहुत कुछ हो। मुझे कई ऑफर भी मिले है। जिससे मुझे इस बात का अहसास हुआ कि जैसा मैं सोच रहा था कि लोग मुझे किस नजर से देखेंगे वैसा कुछ भी नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
Piyush Sahdev
आपको बता दें, जेल से बेल पर रिहा एक्टर पीयूष सहदेव के खिलाफ तीसरा केस दर्ज हो सकता है। उनकी पत्नी अकांक्षा रावत ने आरोप लगाया है कि वे दोनों जिस अपार्टमेंट में साथ रहते हैं, उसका रेंट एक्टर ने अभी तक नहीं चुकाया है। पूर्व पत्नी का यह भी आरोप है कि एक्टर ने उनके पिता से जो पैसे उधार लिए थे, वे भी नहीं नहीं लौटाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।