फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saanand Verma: 'मैंने जीरो से शुरुआत की, कई-कई किलोमीटर पैदल चला हूं', बोले 'भाबी जी घर पर हैं' के सक्सेना जी

Thu, 23 Jan 2025 08:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jan 2025 08:01 AM IST
सार

Saanand Verma: चर्चित टीवी शो 'भाबी जी घर पर हैं' में सक्सेना जी का किरदार अदा कर घर-घर में लोकप्रिय हुए एक्टर सानंद वर्मा को हाल ही में इंडस्ट्री में 15 वर्ष पूरे हुए हैं। इस मौके पर एक्टर अपने करियर और संघर्ष पर बात करते दिखे।

विज्ञापन
Bhabi ji Ghar Par Hain fame saxena ji aka actor saanand verma talks about his career and struggle in industry
सानंद वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्टर सानंद वर्मा को इंडस्ट्री में 15 साल पूरे हो गए हैं। उन्हें शो 'भाबी जी घर पर हैं' के जरिए खूब लोकप्रियता मिली है, जिसमें उन्होंने सक्सेना जी का रोल किया है। हाल ही में सानंद अपने करियर में आईं मुश्किलों पर बात करते दिखे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी करियर यात्रा में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बोले कि उन्होंने जीरो से शुरुआत की और फिर यहां तक पहुंचे।



यह खबर भी पढ़ें:
Oscars 2025: खत्म हो गया इंतजार, जानिए कब और कहां होंगे 97वें ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन

Bhabi ji Ghar Par Hain fame saxena ji aka actor saanand verma talks about his career and struggle in industry
भाबी जी घर पर हैं, सानंद वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'नौकरी की सारी कमाई होम लोन चुकाने में हो गई खर्च'
एक्टर ने कहा, 'मैंने जीरो से शुरुआत की। अभिनय की दुनिया में आने से पहले मैं जो जॉब करता था तो उससे जो पैसे मिले मैंने अपने बंगले का लोन भरने के लिए सारा पैसा वहां डाल दिया। मेरे पास फिर पैसे नहीं बचे और पैसे सेव करने की आदत रही नहीं। मैं आज में जीता हूं और पैसे सेव नहीं करता। नौकरी के सारे पैसे बंगले में खप गए। ऐसे में शुरुआत में बहुत संघर्ष हुआ। मैं लोकल ट्रेन में धक्के खा नहीं पाया तो मैं 50-50 किलोमीटर तक पैदल चलने लगा। हालांकि, यह सिलसिला शुरुआत के छह महीने तक चला फिर मुझे विज्ञापन फिल्में मिलने लगीं।'

यह खबर भी पढ़ें:
Chhaava: रश्मिका ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, क्या ‘छावा’ के बाद ले लेंगी संन्यास? बोलीं- मैं रिटायर भी हो सकती हूं

Bhabi ji Ghar Par Hain fame saxena ji aka actor saanand verma talks about his career and struggle in industry
सानंद वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत को देख सीखी ये बात
सानंद ने आगे कहा, 'मैंने टीवी शो किए तो कैमियो करता था। मैं अपना ऑरिजनल चेहरा एक्सपोज नहीं करना चाहता था, क्योंकि मैं फिल्म स्टार बनना चाहता था। इसलिए टीवी पर बहुत एक्सपोज नहीं होना चाहता था। लेकिन, जब सुशांत सिंह राजपूत को मैंने देखा कि वे 'पवित्र रिश्ता' के मेन लीड थे और फिर 'काय पो छे' में नजर आए। मैंने सोचा कि जब इनका हो सकता है तो मेरा क्यों नहीं? उसी वक्त मुझे 'भाबी जी' में ऑफर मिला तो मैंने स्वीकार कर लिया। तभी मुझे 'मर्दानी' में भी ऑफर मिला तो फिल्मों में भी काम शुरू हो गया। मैं 25-30 से ज्यादा फिल्में अब तक के करियर में कर चुका हूं'।

यह खबर भी पढ़ें:
Bollywood Stars: सेट पर लेट पहुंचने वाले मशहूर सितारे, लिस्ट में कहीं आपके पसंदीदा स्टार का नाम तो नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhabi ji Ghar Par Hain fame saxena ji aka actor saanand verma talks about his career and struggle in industry
सानंद वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

12 की उम्र में किया 70 वर्ष के बुजुर्ग का किरदार
सानंद के मुताबिक उन्हें बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी रही है। उन्होंने बताया, 'मैं नेचुरल एक्टर रहा हूं। बचपन से मेरा रुझान इधर रहा है। मैंने बचपन में थिएटर भी किया तब भी लोगों ने खूब तारीफ की। मैंने 12 साल की उम्र में 70 साल के बुजुर्ग का रोल किया था। मुझे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था'। सानंद ने बताया कि वे फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में नजर आएंगे। एक्टर ने फिल्म और टीवी में अंतर पर बात करते हुए कहा कि काफी अंतर है। टीवी में आप एक किरदार में बंधे रहते हैं। तैयारी की वक्त नहीं मिलता। आपको पांच मिनट पहले स्क्रिप्ट मिलती है और वह आपको परफॉर्म करनी होती है। फिल्मों में स्क्रिप्ट थोड़ी पहले मिलती है तो उसकी तैयारी पहले हो सकती है। उसमें जल्दबाजी में नहीं करते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed