फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rozlyn Khan: कौन है रोजलिन खान, कभी खुद कैंसर सर्वाइवर रहीं अब उड़ाया हिना खान का मजाक

Wed, 22 Jan 2025 07:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 22 Jan 2025 07:52 PM IST
सार

रोजलिन खान एक स्टेज 4 कैंसर सर्वाइवर हैं, जिन्होंने कैंसर से लड़ने के लिए हर मुश्किल का सामना किया। हाल ही में, उन्होंने टीवी अभिनेत्री हिना खान के ऊपर कैंसर से उबरने के बारे में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Rozlyn Khan Accuses Hina Khan Know Who Is Cancer Survivor Rozlyn
हिना खान, रोजलिन खान - फोटो : अमर उजाला
हिना खान इस वक्त ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर कैंसर से जुड़े अपने इलाज के बारे में अपने प्रशंसकों को नई जानकारी देती रहती हैं। इस बीच रोजलिन खान ने हिना खान के ऊपर कैंसर से उबरने और सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है।
Rozlyn Khan Accuses Hina Khan Know Who Is Cancer Survivor Rozlyn
रोजलिन खान ने हिना खान पर लगाए आरोप! - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan, rozlynkhan
कौन हैं रोजलिन खान
कैंसर से जंग जीत चुकी अभिनेत्री और यूट्यूबर हैं रोजलिन खान ने हाल ही में अभिनेत्री हिना के ऊपर सोशल मीडिया पर कैंसर को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया और कैंसर से जुड़े उनके सफर पर भी सवाल उठाए।
 
Rozlyn Khan Accuses Hina Khan Know Who Is Cancer Survivor Rozlyn
राजलिन का मानना है कि हिना कैंसर को लेकर अफवाह फैला रही हैं - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan, rozlynkhan
स्टेज 4 कैंसर सरवाइवर
असल जिंदगी में, रोजलिन एक कैंसर सर्वाइवर हैं, जिन्होंने कैंसर स्टेज 4 को मात दी है। उन्होंने कैंसर से लड़ने की हर मुमकिन कोशिश की और जीत हासिल की। हिना खान द्वारा सोशल मीडिया पर कैंसर से उबरने के बारे में दिए गए कुछ बयानों से रोजलीन खफा हैं। स्टेज 4 कैंसर से खुद उबर चुकी रोजलीन ने हिना खान पर कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के बारे में गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rozlyn Khan Accuses Hina Khan Know Who Is Cancer Survivor Rozlyn
रोजलिन ने हिना खान की आलोचना की - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan, rozlynkhan
रोजलिन ने हिना खान की आलोचना की
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोजलिन ने कहा, "स्टेज 3 में, पहले सर्जरी, फिर कीमोथेरेपी और फिर रेडिएशन। ये सभी कैंसर से ठीक होने की प्रक्रियाएं हैं। पिछले दो सालों से, मैं इन सभी चिजों के बारे में सीख रहा हूं और मुंबई में कई अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट से बात करते हुए कैंसर के बारे में जागरूकता पैदा करने पर काम भी कर रही हूं। अब जब मैं हिना खान को 15 घंटे की सर्जरी कहते हुए देखती हूं, तो मुझे आश्चर्य होता है। 15 घंटे की सर्जरी किस लिए।''

यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: सैफ मामले में नया मोड़, घर में घुसे शख्स से मेल नहीं खाता गिरफ्तार हुए आरोपी का चेहरा!
 
विज्ञापन
Rozlyn Khan Accuses Hina Khan Know Who Is Cancer Survivor Rozlyn
स्टेज 4 कैंसर सरवाइवर हैं रोजलिन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@rozlynkhan
रोजलीन ने हिना पर लगाए आरोप
कथित तौर पर रोजलिन ने हिना की सर्जरी के बाद की प्रतिक्रिया पर भी आलोचना करते हुए कहा, ''ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकलने के तुरंत बाद वह अपने परिवार के लिए मुस्कुराईं। कोई भी इतनी जल्दी ठीक नहीं हो सकता है। रोजलिन का कहना है कि हिना मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए यह सभी प्रयास कर रही हैं और चीजों को सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ाकर बता रही हैं।''

यह भी पढ़ें:
Daaku Maharaaj Hindi Release: तेलुगु के बाद अब हिंदी में रिलीज होगी डाकू महाराज, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed