{"_id":"5b2086f84f1c1bae6e8b7aa8","slug":"bhabiji-ghar-par-hain-actress-shubhangi-atre-bold-photo-has-been-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" जब साड़ी छोड़ 'अंगूरी भाभी' ने पहनी बिकिनी, तस्वीरें देख हैरान रह गए फैंस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जब साड़ी छोड़ 'अंगूरी भाभी' ने पहनी बिकिनी, तस्वीरें देख हैरान रह गए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर है‘ को पसंद करने वालों की संख्या आज लाखों में है। हर कोई इस सीरियल के एक-एक किरदार का कायल है। वहीं 'सही पकड़े है' का तकियाकलाम कहने वाली अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे ) के आज लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। लेकिन टीवी पर भारतीय लिबाज में दिखने वाली भाभी जी का आज हम आपको दिखाते हैं ऑफ स्क्रीन अब तक का सबसे हॉट एंड बोल्ड फोटो।
जी हां इन दिनों शुभांगी अत्रे मुंबई से दूर थाइलैंड में फुरसत के पल बिता रही हैं। थाइलैंड में मस्ती करते हुए शुभांगी अत्रे की एक हॉट फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फोटो में उन्होंने स्विमिंग सूट पहना हुआ है। इस स्विमसूट में उनका हॉट एंड बोल्ड अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने अपनी यह बोल्ड फोटो खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी यह फोटो शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा- 'हर रोज आत्मविश्वास में खुद को तैयार किया और किसी ओर की असुरक्षा को पहनने से इंकार कर दिया।' बात करें उनके स्विमसूट की तो काले, सफेद और गुलाबी रंग में रंगे इस स्विमसूट में वह काफी खूबसूरत और हॉट लग रही हैं।
She Dressed herself in Confidence everyday and refused to wear anybody else's Insecurities.💚 #ShubhangiAtre #Thailand #Kabri #Holiday #FamilyTime #Confidence #BeYou #SelfLove #BeachLove #MakingMemories pic.twitter.com/WwnW8tLmA7
— Shubhangi Atre (@ShubhangiAtre) June 11, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको बता दें एंड टीवी पर प्रसारित होने वाली सबसे लोकप्रिय सीरियल ‘भाभी जी घर पर है‘ लंबे समय से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस सीरियल में शुभांगी अत्रे से पहले बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी का रोल निभाया था। लेकिन किसी विवाद के चलते उन्हें इस शो को छोड़ दिया। इसके बाद शुभांगी अत्रे को भाभी जी का रोल मिला। उन्होंने ने भी अंगूरी भाभी के रोल को बखूबी निभाया और कई दर्शकों का दिल जीत रखा है।
विज्ञापन
shubhangi atre
वहीं ‘भाभी जी घर पर है‘ के अलावा शुभांगी अत्रे और भी कई सीरियल से दर्शको को अपनी एक्टिंग का दीवाना बना चुकीं हैं। 'कसौटी जिदंगी की', 'कस्तूरी', 'दो हंसों का जोड़ा', 'चिड़ियाघर' और 'अधूरी कहानी हमारी' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।