{"_id":"5d7db80e8ebc3e939e46f8e5","slug":"bharti-singh-talk-about-kapil-sharma-wife-ginni-chatrath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा के घर में तीन कुक होने के बावजूद गिन्नी करती हैं सारा काम, भारती सिंह ने खोले घर के राज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा के घर में तीन कुक होने के बावजूद गिन्नी करती हैं सारा काम, भारती सिंह ने खोले घर के राज
Sun, 15 Sep 2019 09:33 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 15 Sep 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द कपिल शर्मा' से कॉमेडियन कपिल ने दमदार वापसी की है । इस शो में हर सदस्य अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाता है । कृष्णा, भारती, चंदन और कीकू शारदा के चुटकुले सुन लोग हंस-हंसकर दर्शक लोटपोट होते हैं । हाल ही में भारती सिंह ने एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ से जुड़ी कई बातें बताईं ।
Kapil Sharma and Bharti Singh
भारती ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट होने के बाद भी शो की टीम का बहुत ख्याल रखती हैं । भारती ने कहा, 'गिन्नी बहुत ही प्यारी हैं । जब भी शो की टीम कपिल के घर रिहर्सल के लिए जाती है तो वह खुद हमें खाना सर्व करती हैं । हालांकि, कपिल के घर में तीन कुक पहले से मौजूद हैं, फिर भी गिन्नी खुद सारा काम देखती हैं ।'
Ginni Chatrath
- फोटो : twitter
'प्रेग्नेंसी के दौरान भी गिन्नी घंटों खड़ी रहकर सबका ख्याल रखती हैं ।' कपिल के बारे में बताते हुए भारती सिंह ने कहा, "कपिल भैया सबसे बेस्ट हैं । हर कोई बुरे समय से गुजरता है, लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि वह पूरी ताकत के साथ वापस आए । बता दें कि गिन्नी दिसंबर में बच्चे को जन्म देंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding
- फोटो : Instagram
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया था कि यह समय पूरे परिवार के लिए भी बहुत खास और भावनात्मक है । उन्होंने कहा, "मेरा पूरा परिवार मेरे बच्चे का स्वागत करने के लिए बेताब है । हम इतने एक्साइटेड हैं कि मैंने और गिन्नी ने अपने बच्चे के लिए छोटी-छोटी चीजें खरीदना भी शुरू कर दी हैं ।
विज्ञापन
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
पिछले दिनों कपिल, गिन्नी के साथ छुटि्टयां मनाने कनाडा गए थे । वहां से दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं । इसके अलावा कपिल ने फिल्म द एंग्री बर्ड 2 के हिंदी वर्जन में 'रेड' के किरदार को आवाज दी है। यह फिल्म 23 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म में आवाज देने पर कपिल काफी खुश थे ।
कपिल के शो में अब तक इस वजह से नहीं आए थे संजय दत्त, पत्नी मान्यता के सामने किया खुलासा
कपिल के शो में अब तक इस वजह से नहीं आए थे संजय दत्त, पत्नी मान्यता के सामने किया खुलासा