35 साल पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को मौत के मुंह से निकालकर जो लेकर आया था उसका नाम डॉक्टर रमाना राव है। डॉक्टर रमाना वहीं हैं जिन्होंने बिग बी का इलाज किया था जिस वक्त उन्हें 'कुली' के सेट पर गंभीर चोट लग गई थी। अमिताभ के साथ कुली के सेट पर हुए इस हादसे को लंबा अरसा बीत गया है। बिग बी को उस दिन नई जिंदगी देने वाले डॉक्टर रमाना 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन में जल्द नजर आएंगे। डॉक्टर रमाना को शो में देखकर बिग बी उत्साहित नजर आए।
KBC 11: कर्मवीर स्पेशल में मिलिए उन डॉक्टर से, 35 साल पहले जिन्होंने अमिताभ की बचाई थी जान
अमिताभ और डॉक्टर रमाना की इस मुलाकात का वीडियो सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। डॉक्टर रमाना जल्द ही 'केबीसी 11' के कर्मवीर एपिसोड में हॉट सीट पर नजर आएंगे। कर्मवीर एपिसोड में डॉक्टर रमाना पत्नी और अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। शो के दौरान डॉक्टर रमाना ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। डॉक्टर रमाना फिजीशियन और कॉर्डियोलॉजिस्ट हैं।
शो के दौरान रमाना राव ने कहा- 'जब मैं 6 साल का था और किसी को चोट लगे हुए देखता था तो माता-पिता से एक सवाल जरूर पूछता था। माता-पिता से पूछता था कि मैं इन लोगों का तकलीफ कैसे दूर सकता हूं? उन्होंने मुझसे कहा कि अगर आप डॉक्टर बनोगे तो इन लोगों की तकलीफ दूर कर सकते हो।'
Not every individual in the country can afford basic medical facilities. In such scenarios, when a top cardiologist caters to their needs, he becomes nothing less than a messiah. Meet this messiah, Dr. Ramana Rao tomorrow on #KBCKaramveer at 9 PM pic.twitter.com/YeltgTEYOf
डॉक्टर रमाना राव का पूरा परिवार उनसे साथ क्लीनिक में काम करता है। डॉक्टर रमाना हर रविवार को गांव के क्लीनिक में लोगों का नि:शुल्क इलाज करते हैं। इस काम में उनकी पत्नी और दोनों बेटे उनकी मदद करते हैं। डॉक्टर रमाना के दोनों बेटे भी डॉक्टर हैं। डॉक्टर रमाना ने शो के दौरान कहा कि उनके पिता ने गरीब लोगों के लिए फ्री क्लीनिक की सुविधा शुरू की थी और तब से लगातार यह जारी है।
बिग बी के बारे में बात करते हुए डॉक्टर रमाना ने कहा- 'मंजुनाथ हेगड़े जो अमिताभ के टीम मेंबर हैं उन्होंने मुझे आधी रात को एक बजे फोन किया। मुझसे एक व्यक्ति की मदद करने के लिए कहा और यह भी बताया कि इससे मेरा जीवन बदल जाएगा। मैंने डॉक्टर होने का कर्तव्य पूरा किया और 10 मिनट में उनके बताए हुए स्थान पर पहुंच गया। वहां मुझे अमिताभ किसी गंभीर बीमारी से जूझते दिखाई दिए। मैंने उनका इलाज किया ताकि वह ठीक हो सकें और शूटिंग पर वापस आ सकें।'
