{"_id":"6018fffe8ebc3e09493d21dc","slug":"big-boss-14-contestants-cross-the-limits-devoleena-abuses-arshi-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14 में पार हुईं सभी हदें, देवोलीना ने दी अर्शी खान को गाली, साथ ही किए अश्लील इशारे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14 में पार हुईं सभी हदें, देवोलीना ने दी अर्शी खान को गाली, साथ ही किए अश्लील इशारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस 14
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 के इस सीजन में सभी हदें पार होती हुई नजर आ रही हैं। घर के सदस्य एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं और मर्यादा की सीमा पार करने से भी पीछे नहीं हट रहे। ताजा एपिसोड में देवोलीना ने अर्शी खान को खूब खरी खोटी सुनाया और अनियंत्रित होकर गाली गलौज पर उतर आईं। इतना ही नहीं, उन्होंने अर्शी को मिडिल फिंगर दिखाते हुए भद्दे इशारे भी किए और थप्पड़ मारने की कोशिश की।
2 of 6
बिग बॉस 14
- फोटो : Social media
यह लड़ाई देख बाकी घर वाले हैरान रह गए। हालांकि अली गोनी और राहुल वैद्य ने बहुत समझाने की कोशिश की और बाकी सदस्य भी बीच बचाव करने आए। लेकिन तब तक स्थिति आगे निकल गई थी। इसका असर आने वाले एपिसोड में वीकेंड पर देखा जा सकता है। यह मुद्दा होस्ट सलमान खान के सामने भी उठाया जा सकता है।
3 of 6
बिग बॉस 14
- फोटो : Social media
इस झगड़े की शुरुआत किचन से हुई थी। जब देवोलीना ने अर्शी को झूठा बताया और कहा कि ये घर वालों के बीच आग लगाती है तब मामले ने तूल पकड़ लिया। दरअसल अर्शी ने राखी से जाकर कह दिया था कि अली और राहुल का कहना है कि इस वीकेंड राखी बेघर हो जाएंगी। राखी के पूछने पर दोनों ने इनकार कर दिया, जिसके बाद अर्शी को झूठा करार दिया गया और कहा गया कि ये घर वालों के बीच गलतफहमी पैदा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बिग बॉस 14
- फोटो : Social media
ये किसी एक सदस्य का मामला नहीं है, बल्कि यहां सभी कंटेस्टेंट रोज एक दूसरे लड़ते झगड़ते नजर आते हैं। हद तो ये है कि शो के होस्ट सलमान खान के कई बार चेतावनी देने पर भी बाज नहीं आते। वीकेंड की बात करें तो हाल ही में विकास गुप्ता और निक्की तंबोली को चेतावनी दी गई थी। विकास तो शो से बाहर हो गए। वहीं निक्की को कहा गया कि वह अपनी भाषा पर काम करें। वे सभी सदस्यों से तू तड़ाम की भाषा में बात करती नजर आती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
बिग बॉस 14
- फोटो : Social media
बिग बॉस शुरू से ही विवादों में रहने वाला शो है। एक तरफ यह काफी चर्चित है तो दूसरी तरफ हमेशा से इसके कंटेंट पर सवाल उठते रहे हैं। कंटेस्टेंस कई बार इतनी बदतमीजी पर उतर आते हैं कि अपशब्द और गाली गलौज तक कर बैठते हैं और इनकी आवाज बीप करनी पड़ती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।