फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी हीरा कारोबारी की मौत के बाद चर्चा में आया था ‘गोपी बहू’ का नाम, अब बिग बॉस से बटोर रहीं सुर्खियां

Tue, 02 Feb 2021 01:06 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 02 Feb 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee was questioned in the murder of diamond trader catching headlines in big boss 14
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : सोशल मीडिया

घर-घर में गोपी बहू के नाम से मशहूर देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों बिग बॉस 14 के घर में नजर आ रही हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी बिग बॉस के सीजन 13 में भी गईं थीं हालांकि सेहत खराब होने के वजह से उन्हें शो से बाहर आना पड़ा था।

Devoleena Bhattacharjee was questioned in the murder of diamond trader catching headlines in big boss 14
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : amar ujala, mumbai

बिग बॉस के घर के झगड़े भला किससे छिपे हैं। यहां आए दिन सदस्य एक दूसरे से लड़ते झगड़ते नजर आते हैं, लेकिन देवोलीना अपना गेम काफी सोच समझकर खेल रही हैं। अभी हाल ही में सलमान खान की अगुवाई में उन्होंने अली के साथ एक गेम को भी होस्ट किया। घर के अंदर खेले गए इस गेम में देवोलीना ने सदस्यों से रैपिड फायर सवाल पूछे।

Devoleena Bhattacharjee was questioned in the murder of diamond trader catching headlines in big boss 14
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram

हालांकि कई बार कंटेस्टेंस ने यह आरोप भी लगाया कि ये सवाल जनता के नहीं हैं बल्कि देवोलीना और अली अपने से उनसे सवाल पूछ रहे हैं ताकि उनके मन की बात उगलवा सकें। ये गेम काफी मजेदार रहा। खेल खत्म होने के बाद सलमान ने देवोलीना का तारीफ भी की कि उन्होंने बढ़िया होस्ट किया और दर्शकों को खूब एंजॉय करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee was questioned in the murder of diamond trader catching headlines in big boss 14
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : instagram

आपको बता दें कि देवोलीना असम की रहने वाली हैं और ‘साथ निभाना साथिया’ टीवी सीरियल में ‘गोपी बहू’ का किरदार निभा चुकी हैं। आपको याद दिला दें कि उनका नाम मुंबई के हीरा कारोबारी राजेश्वर उदानी की हत्या में सामने आया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था। पुलिस का कहना था कि देवोलीना उन कुछ लोगों में से थीं जिनसे हीरा कारोबारी ने अपने फोन पर बात की थी।

विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee was questioned in the murder of diamond trader catching headlines in big boss 14
देवोलीना भट्टाचार्जी, दिव्या भटनागर, गगन गबरू - फोटो : Instagram

हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। बिग बॉस से पहले देवोलीना एक बार और सुर्खियों में रहीं जब उन्होंने अभिनेत्री दिव्या भटनागर की मौत का आरोप उनके पति गगन गबरू पर लगाया। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, जिसमें उन्होंने कहा कि गगन दिव्या को प्रताड़ित करता था और मौत का जिम्मेदार भी वही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed