मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आज के समय के टीवी जगत के सबसे बड़े हास्य कलाकार हैं। उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' पर अभी तक बहुत सारे दिग्गज कलाकार इंटरव्यू और फिल्म प्रमोशन के लिए जा चुके हैं। कपिल के शो पर जो भी सितारे आते हैं वो ढेर सारी मस्ती तो करते ही हैं साथ ही उन्हें कपिल के अजीबो-गरीब सवालों का जवाब भी देना पड़ता है। इस हफ्ते कपिल के शो पर गुरु रंधावा और एक्ट्रेस संजना सांघी दिखाई देंगे। कपिल शर्मा के आने वाले एपिसोड का एक वीडियो सोनी टीवी ने जारी किया है। इसमें कपिल गुरु से कुछ ऐसा पूछ बैठते हैं कि गुरु का चेहरा शर्म से लाल हो जाता है।
जब कपिल ने गुरु रंधावा से पूछ लिया मुंबई पुलिस की रेड पर सवाल, शर्म के मारे लाल हो गया सिंगर का चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा गुरु रंधावा से कहते हैं कि, 'मैंने सुना है आजकल आपको गरीबों वाली पार्टी पसंद है क्योंकि बादशाह की पार्टी आपको काफी मंहगी पड़ी थी'। ये सुनने के बाद गुरु कोई जवाब नहीं दे पाते हैं। गुरु शर्म से अपना चेहरा छिपा लेते हैं और सभी ठहाका मारकर हंसने लगते हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
बता दें कि दिसंबर में मुंबई पुलिस ने गुरु रंधावा सहित 34 लोगों को एक नाइट क्लब में पार्टी करते पकड़ा था। इन लोगों पर आरोप था कि इन्होंने कोरोना के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने करीब ढाई बजे के आस पास बादशाह के नाइट क्लब में रेड मारी थी। इस पार्टी में बादशाह भी मौजूद थे, लेकिन पुलिस को देखते ही वो पीछे के दरवाजे से निकल गए थे। इस पार्टी में गुरु रंधावा के अलावा सुरेश रैना और सुजैन खान को भी मुंबई पुलिस ने पकड़ा था।
बात करें कपिल की तो 1 फरवरी को ही उनके बेटे का जन्म हुआ है। कपिल के पिता बनने के बाद से सेलेब्स और फैंस उन्हे ढेरो बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कपिल ने ट्वीट के जरिए बताया था कि 'द कपिल शर्मा शो' को कुछ वक्त के लिए बंद किया जा रहा है। इसकी वजह ये है कि उनकी पत्नी मां बनने वाली हैं और वो अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं।
'द कपिल शर्मा शो' को फरवरी में ऑफ एयर किया जा रहा है। कपिल के अलावा इस शो को बंद करने के और भी कारण सामनें आए हैं। एक बड़ा कारण है इस शो में लाइव ऑडियंस का ना आ पाना। वहीं दूसरी वजह ये है कि कोरोना के चलते पर्दे पर फिल्में भी रिलीज नहीं हो रही हैं जिसके कारण सेलेब्स अपनी फिल्म प्रमोट करने शो पर नहीं जा रहे। ऐसे में मेकर्स ने शो पर कुछ वक्त की रोक लगाना ही सही समझा है। खबर है कि हालात सामान्य होने के बाद 'द कपिल शर्मा शो' को नए अंदाज में दर्शकों के सामने लाया जाएगा।