फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के दोबारा पिता बनने पर भारती सिंह ने दिया ये खास सुझाव, कहा- अब बेटा पैदा हुआ है तो...

Mon, 01 Feb 2021 10:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 01 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh heartfelt note to Kapil Sharma on having a baby boy suggested for paternity leave
कपिल, भारती, अनायरा - फोटो : Instagram

टीवी जगत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर 1 फरवरी की सुबह खुशिया लेकर आई। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया है और कपिल दूसरी बार पापा बन गए हैं। कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है। अब कपिल को बड़ी बड़ी हस्तियों  से लेकर आम जनता तक सबकी बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच उनकी अच्छी दोस्त और लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह ने कपिल के पिता बन जाने पर एक खास पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया है। साथ ही उन्होंने कपिल को एक बेहद ही प्यारा सुझाव भी दिया है।

Bharti Singh heartfelt note to Kapil Sharma on having a baby boy suggested for paternity leave
कपिल शर्मा और भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह कपिल शर्मा के काफी करीब हैं। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत एक ही प्लेटफॉर्म से की और आज दोनों बड़े स्टार बन चुके हैं। भारती सिर्फ कपिल के शो की सिर्फ एक कलाकार ही नहीं हैं बल्कि उन्हें अपने भाई जैसा मानती हैं। कपिल और गिन्नी के दोबारा माता पिता बनने पर भारती को बेहद खुशी हुई है। 

Bharti Singh heartfelt note to Kapil Sharma on having a baby boy suggested for paternity leave
भारती सिंह - फोटो : फाइल फोटो

भारती ने अपने पोस्ट में लिखा- 'लड़का हुआ है....1 फरवरी हमेशा से मेरी लिए खुशनुमा तारीख रहेगी। मेरे खुशियों के खजाने जूनियर कपिल तुमने मुझे बहुत खुश दी है। मैं इन खुशियों को शब्दों में नहीं बयान कर सकती। मेरे भाई का परिवार आज पूरा हो गया'। इसके साथ ही भारती ने कपिल शर्मा के लिए लिखा कि, 'अब आपको भी पैरेंटल लीव ले लेना चाहिए और अपने परिवार के साथ ढेर सारा वक्त बिताना चाहिए'। आगे उन्होंने कपिल के बच्चे को आशीर्वाद देते हुए लिखा कि, 'तुम्हें गोद में लेने का इंतजार कर रही हूं'। उन्होंने गिन्नी की गोदभराई की तस्वीर साझा की है।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh heartfelt note to Kapil Sharma on having a baby boy suggested for paternity leave
परिवार के साथ कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

कपिल ने सुबह साढ़े पांच बजे (5:30) एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में कपिल ने लिखा, 'नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रूप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल'।

विज्ञापन
Bharti Singh heartfelt note to Kapil Sharma on having a baby boy suggested for paternity leave
कपिल शर्मा - फोटो : instagram/kapilsharma

बीते कुछ दिनों पहले ही कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के बंद होने को लेकर खूब सुर्खियों में थे। जिसके बाद कपिल ने खुद ही बताया कि वो दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं इसलिए उन्होंने शो बंद करने का फैसला किया है। कपिल ने सोशल मीडिया पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं और कपिल दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उन्होंने आगे ये भी लिखा था कि यह वक्त ऐसा है जब उन्हें अपनी पत्नी के साथ वक्त बिताने की जरूरत है, इसलिए कुछ हफ्तों के लिए उन्हें अपना शो बंद करना पड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed