फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Big Boss 14 : सामने आई सदस्यों के मन की कड़वाहट, रुबीना ने राखी को बताया काले मन वाली

Mon, 01 Feb 2021 09:26 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 01 Feb 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
big boss 14 Rakhi Sawant Rubina dilaik Arshi khan weekend fight
बिग बॉस 14 - फोटो : Social media

इस साल कोरोना काल में शुरू हुए बिग बॉस 14 के ऑन एयर होने पर कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल कुछ खास नहीं हो पाएगा। लेकिन शो दमदार कंटेस्टेंट के दम पर सारे कयास को दरकिनार करते हुए टीआरपी बटोरने लगा है और वीकेंड की तो बात ही कुछ अलग है। अभी बीते एपिसोड की बात करें तो कंटेस्टेंट के खूब लड़ाई झगड़े के बाद इंटरटेनमेंट का तड़का भी लगा। वहीं दूसरी तरफ विकास गुप्ता को शो से अलविदा कहना पड़ा।

big boss 14 Rakhi Sawant Rubina dilaik Arshi khan weekend fight
बिग बॉस 14 - फोटो : Social media

शो में बीते हफ्ते होस्ट सलमान खान ने कुछ गेम रखे जिससे पता चला कि किसके मन में किसके लिए कितनी कड़वाहट है और कौन किससे नफरत करता है। इसके लिए एक सदस्य दूसरे सदस्य को उसके व्यवहार के हिसाब से चाट खिलाएगा, जिसमें मिली सामग्री से पता चलेगा कि उसने ये चाट क्यों खिलाई। सबसे पहले रुबीना को यह मौका मिला। वहीं, राखी सावंत और रुबीना की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। रुबीना ने राखी को करेले वाला चाट खिलाकर मन की कड़वी बताया।

big boss 14 Rakhi Sawant Rubina dilaik Arshi khan weekend fight
बिग बॉस 14 - फोटो : Social media

वहीं रुबीना के पति पर डोरे डालने वाली राखी भी कहां पीछे रहने वाली थीं। जब उनकी बारी आई तो उन्होंने रुबीना को मिर्च और दही से भरा चाट खिलाकर जलनखोर और सफेद झूठी करार दिया। साथ ही ये भी माना की असल में अभिनव में उनकी कोई दिलचस्पी नहींं है। इसके बाद राहुल वैद्य ने अर्शी खान को निशाना बनाया तो अर्शी ने भी राहुल को कड़वे चाट का स्वाद चखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
big boss 14 Rakhi Sawant Rubina dilaik Arshi khan weekend fight
बिग बॉस 14 - फोटो : Social media

वहीं अभिनव ने अपनी पारी आने पर अली से मिले अपमान का जिक्र करते हुए उन्हें सौंफ, मिर्च और करेले वाला गोलगप्पा खिलाया। बताया कि वह उनसे दुखी हैं। जवाब में अली ने कहा कि अभिनव उनसे जलते हैं। निक्की तंबोली, विकास गुप्ता, देबोलीना समेत सभी ने एक दूसरे के लिए मन में रखी कई बातें कह डालीं और खुलासा हो गया कि कौन किससे कितनी नफरत करता है।

विज्ञापन
big boss 14 Rakhi Sawant Rubina dilaik Arshi khan weekend fight
अली और देबोलीना - फोटो : Social media

इसके बाद शो के होस्ट सलमान खान ने रैपिड फायर गेम का भी आयोजन करवाया, जिसकी अगुवाई की जिम्मेदारी अली और देबोलीना को दी। इसमें घर के सदस्यों से सख्त सवाल पूछे गए जिसका उन्हें हां या ना में जवाब देना था। यहां राखी सावंत का बड़ा कुबूलनामा देखने को मिला, जिसमें उन्होंने कहा कि वे अभिनव को अब तक सिर्फ इंटरटेनमेंट के लिए डोरे डाल रही थीं ताकि उनका गेम मजबूत बना रहे और दर्शक उन्हें बेस्ट इंटरटेनर मानें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed