फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निया शर्मा को उनके ही दांव से चित करने की तैयारी में रवि दुबे, सीरीज ‘जमाई 2.0’ में दिखाए अलग अंदाज

Mon, 01 Feb 2021 07:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 01 Feb 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Ravi Dubey and Nia Sharma are ready to amaze fans in Jamai 2.0 season 2
रवि दुबे, निया शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

छोटे पर्दे की सबसे ज्यादा नखरे दिखाने वाली अदाकारा के रूप में चर्चित रहीं अभिनेत्री निया शर्मा का कोई शो आए और उनका इंस्टाग्राम देह दर्शना तस्वीरों से न पट जाए, ऐसा आज तक कभी हुआ नहीं है। लेकिन, इस बार मामला थोड़ा अलग है। इस बार उनके हीरो रवि दुबे ने निया को उन्हीं के खेल में उन्हीं के पैंतरों से मात देने की ठानी है।

Ravi Dubey and Nia Sharma are ready to amaze fans in Jamai 2.0 season 2
जमाई 2.0 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये तस्वीर देखकर तो आप समझ ही गए होंगे कि रवि दुबे के इस बार इरादे क्या हैं। रवि दुबे का डिजिटल दुनिया में अपना एक बड़ा फैन बेस है और काम भी उनका नंबर वन ही रहा है। इस बार रवि और निया की जोड़ी पर लोगों की निगाहें अभी से जम चुकी हैं और ये सारा किस्सा है उनकी नई सीरीज ‘जमाई 2.0’ के लिए। जब से इस दूसरे सीजन का टीजर सामने आया है, सोशल मीडिया पर रवि दुबे ही छाए हुए हैं।

Ravi Dubey and Nia Sharma are ready to amaze fans in Jamai 2.0 season 2
रवि दुबे - फोटो : Instagram

इस बार रवि दुबे ने अलग-अलग तरीकों से अपने फैंस को लुभाने की पूरी तैयारी कर रखी है। वह सिर्फ अभिनेता के तौर पर ही नहीं बल्कि अपने दूसरे हुनर को भी सीरीज ‘जमाई 2.0’ में अपने फैंस के सामने पेश करने वाले हैं। कम लोग ही जानते हैं कि सीरीज ‘जमाई 2.0’ के टीजर की स्क्रिप्ट रवि दुबे ने ही लिखी है और यही नहीं इस टाइटल ट्रैक में जो आवाज सुनाई दी, वह भी रवि दुबे की ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Dubey and Nia Sharma are ready to amaze fans in Jamai 2.0 season 2
निया शर्मा - फोटो : instagram/niasharma90

सीरीज के प्रसारण से पहले इसको बनाने वाले भी इस बार रवि दुबे पर काफी फोकस कर रहे हैं। आमतौर पर होता यही है कि जिस शो में भी निया शर्मा होती हैं, शो की मार्केटिंग टीम सारा मजमा उनके आसपास ही लगाए रखने की कोशिश करती है लेकिन कुछ निया शर्मा का अपना रवैया और कुछ एकदम से शुरू हुए ढेर सारे शोज की भगदड़, निया शर्मा को इस बार उतना लाइम लाइट मिल नहीं पा रही है।

विज्ञापन
Ravi Dubey and Nia Sharma are ready to amaze fans in Jamai 2.0 season 2
निया शर्मा, रवि दुबे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, रवि दुबे को लेकर मुंबई में सबकी राय सकारात्मक ही दिखती है। वह मिलनसार भी हैं और कभी लोगों से बात करने या उनके साथ फोटो आदि खिंचाने में नखरे भी नहीं दिखाते हैं। गोरखपुर में पैदा हुए रवि दुबे का मुंबई आना भी संयोग ही रहा। वह गोरखपुर से दिल्ली पढ़ने गए और वहां से वह मुंबई पहुंचे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने लेकिन मन लग गया मॉडलिंग में और बस वहां से मनोरंजन की दुनिया उनको भा गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed