फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss: इन कपल्स ने बिग बॉस में पार कीं सारी हदें, नेशनल टीवी पर कर डालीं ऐसी हरकतें, भड़क गए थे सलमान

Sun, 18 Sep 2022 04:50 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 18 Sep 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
Big Boss Contestants Who Fell in Love in Show from Gautam Gulati Diandra Soares to Gauhar Khan Kushal Tandon
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपनी कॉन्ट्रोवर्सी के लिए जाना जाता है। इस शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड से जुड़े कलाकार आते हैं और बिग बॉस के घर में कुछ समय के लिए बंद हो जाते हैं। इस बीच कई कंटेस्टेंट्स की दोस्ती चर्चा में आती है तो कुछ सेलेब्स अपने लव एंगल की वजह से छा जाते हैं। 'बिग बॉस' के 15 सीजन टेलीकास्ट हो चुके हैं और अब फैंस को इसके 16वें सीजन का इंतजार है। लेकिन आज हम आपको 'बिग बॉस' के घर में रोमांस का तड़का लगाने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Big Boss Contestants Who Fell in Love in Show from Gautam Gulati Diandra Soares to Gauhar Khan Kushal Tandon
राहुल महाजन, पायल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

पायल रोहतगी और राहुल महाजन
पायल रोहतगी और राहुल महाजन 'बिग बॉस 2' में नजर आए थे और इस घर में दोनों को अक्सर एक-दूसरे के करीब देखा गया था। 'बिग बॉस' के घर में ही पायल और राहुल महाजन करीब आए थे। हालांकि, शो खत्म होने के बाद दोनों का रिश्ता भी खत्म हो गया था। 

Big Boss Contestants Who Fell in Love in Show from Gautam Gulati Diandra Soares to Gauhar Khan Kushal Tandon
सारा खान, अलि मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

सारा खान और अली मर्चेंट
सारा खान टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हैं और वह 'बिग बॉस 4' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। सारा ने अली मर्चेंट से नेशनल टीवी पर शादी रचाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। खास बात यह है कि शो में दोनों की शादी की हर रस्म को पूरा किया गया था। हालांकि, शो खत्म होने के कुछ दिनों बाद ही दोनों अलग हो गए थे। दावा किया जाता है कि, इसके लिए दोनों को 50 लाख रुपये मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big Boss Contestants Who Fell in Love in Show from Gautam Gulati Diandra Soares to Gauhar Khan Kushal Tandon
तनीषा-अरमान - फोटो : सोशल मीडिया

तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली
काजोल की बहन और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी भी 'बिग बॉस' में नाम कमाने आई थीं। लेकिन शो में तनीषा का खेल नहीं बल्कि अरमान कोहली के साथ उनकी नजदीकियां चर्चा में रहीं। शो में दोनों की लव स्टोरी देखने को मिली थी। लेकिन 'बिग बॉस' से बाहर आते ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि अरमान-तनीषा का रिश्ता एक्ट्रेस की मां तनुजा को पसंद नहीं था, जिस वजह से दोनों अलग हो गए थे।

विज्ञापन
Big Boss Contestants Who Fell in Love in Show from Gautam Gulati Diandra Soares to Gauhar Khan Kushal Tandon
गौतम गुलाटी-डायंड्रा सोरेस - फोटो : सोशल मीडिया

गौतम गुलाटी और डायंड्रा
बिग बॉस के घर में रोमांस करने वालों में गौतम गुलाटी और डायंड्रा सोरेस का नाम भी शामिल है। दोनों 'बिग बॉस 8' में नजर आए थे और शो में ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। दोनों को शो में किस करते हुए भी देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed